15.4 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeभोपालबीएचईएल का लक्ष्य केवल रोगों का उपचार करना नहीं, स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना...

बीएचईएल का लक्ष्य केवल रोगों का उपचार करना नहीं, स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना — संतोष गुप्ता

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार इकाई द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत जिला कारागार, हरिद्वार में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना रहा। बीएचईएल चिकित्सा विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर का शुभारंभ महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संतोष कुमार गुप्ता एवं प्रमुख (चिकित्सा सेवाएं) डॉ. शारदा स्वरूप ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि बीएचईएल का लक्ष्य केवल रोगों का उपचार करना नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना भी है।

Read Also: दृष्टिबाधित बच्चों की मदद को आगे आया बीएचईएल लेडीज क्लब, खाद्य सामग्री की भेंट

उन्होंने बताया कि इस प्रकार के शिविर सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। वहीं, डॉ. शारदा स्वरूप ने नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि समय रहते जांच और परामर्श से गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान संभव है। उन्होंने बंदियों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और चिकित्सकों की सलाह का पालन करने का आह्वान किया। शिविर में बीएचईएल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लगभग 250 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श और निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इस अवसर पर जेलर सोमदेव, डिप्टी जेलर श्रीमती श्वेता जोशी, सीएसआर विभाग के अधिकारी, बीएचईएल के चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ तथा जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this