3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यडेढ़ साल घर में रखी डेडबॉडी, ना सड़न ना आई बदबू...आखिर ऐसा...

डेढ़ साल घर में रखी डेडबॉडी, ना सड़न ना आई बदबू…आखिर ऐसा कैसे!

Published on

कानपुर,

यूपी के कानपुर में डेढ़ साल तक इनकम टैक्स अधिकारी विमलेश की लाश को घर में रखने का मामला सुर्खियों में है. लोग सोचने पर मजबूर हैं कि “घर में डेढ़ साल तक डेडबॉडी रखी रही फिर भी उससे बदबू नहीं आई और सड़ने भी नहीं हुई…आखिर ये कैसे हो सकता है”.

इस मामले में कानपुर के सीएमओ अलोक रंजन ने बताया “हमने शिकायत के आधार पर टीम द्वारा डेडबॉडी की जांच कराई थी. ये बात भी सामने आई थी कि घरवालों ने ये सोच कर बॉडी घर में रखी थी कि अभी विमलेश जिंदा हैं”. डेडबॉडी से बदबू ना आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हो सकता है बदबू रही हो और घरवाले सुगंध के लिए कोई चीज जलाते रहे हों.

इनकम टैक्स विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
डेढ़ साल तक डेडबॉडी सड़ी क्यों नहीं…इस पर सीएमओ का कहना है “हो सकता है कि ऑक्सीजन व नमी की कमी और डेडबॉडी की सफाई होती रहने की वजह से ना सड़ी हो”. हम इसकी पूरी रिपोर्ट इनकम टैक्स विभाग को भेजेंगे, क्योकि उनके कहने पर ही हमने जांच की थी.

लाश को गंगाजल से पोंछते थे घरवाले
गौरतलब है कि पुलिस इनकम टैक्स अधिकारी विमलेश की लाश को हैलट हॉस्पिटल लेकर पहुंची थी, जहां डॉक्टरों ने जांच कर डेढ़ साल पहले मौत होने का दावा किया था. मेडिकल कॉलेज जीएसवीएम कानपुर अब इस मामले में पूरे केस की स्टडी करेगा. ये बात भी सामने आई है कि घरवाले लाश को गंगाजल और डिटॉल से पोंछते थे.

जारी हो गया था मृत्यु प्रमाण पत्र
रोशन नगर निवासी विमलेश कुमार इनकम टैक्स में कार्यरत थे. उन्हें अप्रैल 2021 में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था. अस्पताल की ओर से उनका डेथ सर्टिफिकेट भी दे दिया गया था. शव को घर लाने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही थीं. इस दौरान अचानक परिजनों ने यह कहकर अंतिम संस्कार स्थगित कर दिया कि मृतक को होश आ गया है. इसके बाद करीब डेढ़ साल से मृतक का शव घर के अंदर एक पलंग पर रखा गया था.

 

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...