9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यमूसेवाला की तरह एक और पंजाबी सिंगर पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत...

मूसेवाला की तरह एक और पंजाबी सिंगर पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भर्ती

Published on

चंडीगढ़

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। उनकी हत्या का मामला शांत नहीं हुआ कि अब एक और प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर अल्फाज पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि मोहाली के एक रेस्तरां में मामूली झगड़े के बाद अल्फाज पर यह हमला किया गया है। हमले के बाद घायल हुए अल्फाज की हालत गंभीर है। वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है। गायक अल्फाज पर हमले की सूचना पॉप सिंगर हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए दी।

हनी सिंह ने जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें दिख रहा है कि अल्फाज अस्पताल के बेड पर भर्ती हैं। उनके शरीर पर पट्टियां बंधी हुई हैं। वह बेहोश हैं। उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। हनी सिंह ने इस तस्वीर के साथ लिखा कि जो भी इस हमले के पीछे है उसे बख्शा नहीं जाएगा। हनी सिंह ने अपने प्रशंसकों से अल्फाज की जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करने का भी आग्रह किया है।

विक्की नाम आया सामने
पुलिस ने बताया कि घटना की एफआईआर सोहाना पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। एक आरोपी का नाम सामने आया है, बताया जा रहा है कि उसका नाम विक्की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश चल रही है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि एक भोजनालय में यह घटना हुई है। हमले के बाद एक पिकअप टेंपो ने अल्फाज को रौंद दिया।

14 साल की उम्र में लिखने लगे थे गाने
अल्फाज का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। उनका असली नाम अनंजोत सिंह पन्नू है। उन्होंने हनी सिंह के एल्बम हाय मेरा दिल में सिंगिग डेब्यू किया था। उन्होंने बॉलिवुड में बर्थडे बैश गाा भी गाया था। अल्फा साल 2013 में फिल्म जट्ट एयरवेज पर भी नजर आए थे। 14 साल की उम्र में उन्होंने गाने लिखने शुरू कर दिए थे।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...