11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्य'दीपक मुंडी हमारा बेटा ही नहीं, लाश भी नहीं लेंगे...,' बोले शूटर...

‘दीपक मुंडी हमारा बेटा ही नहीं, लाश भी नहीं लेंगे…,’ बोले शूटर के माता-पिता

Published on

चरखी दादरी,

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस की जॉइंट टीम ने नेपाल से बदमाश दीपक मुंडी को उसके दोस्त कपिल पंडित के साथ पकड़ा है. इस हत्याकांड में मुख्य शूटर दीपक मुंडी हरियाणा के चरखी दादरी के बौंद कलां के गांव ऊण का निवासी है. दीपक मुंडी की गिरफ्तारी के बाद उसके परिजन मीडिया के सामने आए और बेटे को कपूत बताते हुए कहा कि भगवान ऐसा बेटा किसी को न दे. इज्जत मिट्टी में मिला दी है.

बता दें कि पंजाब के मानसा जिले में गत 29 मई को मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मूसेवाला पर हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी. हालांकि इस मामले में कई आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.

अब दिल्ली की स्पेशल सेल व पंजाब पुलिस ने दीपक मुंडी को उसके साथी के साथ नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया. इसके बाद चरखी दादरी के गांव ऊण निवासी दीपक मुंडी के परिजनों ने मीडिया के समक्ष अपनी बात रखी.

दीपक की मां सुनीता और पिता राजबीर सिंह खेती-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं. तीन बहन-भाइयों में सबसे बड़ा दीपक मुंडी छोटी उम्र में ही अपराध की दुनिया में फंसता चला गया. छोटी उम्र में परिजन ने उसे नाना-नानी के घर छोड़ दिया था. नाना-नानी की मौत के बाद दीपक पर कई अपराधिक केस दर्ज हुए.

परिजन के साथ भी कई बार झगड़ा हुआ. परिजनों की मानें तो करीब पांच माह पहले दीपक एक महिला के साथ घर आया था और शादी की बात कही थी. इसको लेकर घरवालों का दीपक के साथ झगड़ा हो गया और वह घर से निकल गया. इसके बाद से परिजन का उससे कोई संपर्क नहीं है.

शूटर की मां ने कहा- भगवान ऐसा कपूत बेटा किसी को न दे
दीपक की मां सुनीता ने कहा कि ऐसा कपूत बेटा भगवान किसी को न दे. कभी परिजनों की सुध नहीं ली. बहन की शादी में भी नहीं आया. वह बीमार हुई तो भी नहीं संभाला. उसे बेटा मानने से इनकार कर बेदखल कर दिया था. परिजनों का कहना है कि उन्हें डर लगता है. सिद्धू मूसेवाला भी किसी का बेटा था. दीपक ने मर्डर किया है तो उसे भी मार देना चाहिए.

पिता राजबीर सिंह ने कहा कि बेटे की गलत हरकतों को देखकर दो बार बेदखल किया. पुलिस तंग करने लगी थी. दीपक हमारा बेटा है ही नहीं. उसने जो किया उसकी सजा मिले. अगर पुलिस मार भी दे तो उसकी डेड बॉडी भी नहीं लेंगे. ग्रामीणों ने भी कहा कि दीपक को गांव में नहीं देखा. अगर दीपक ने किसी की जान ली है तो उसे फांसी हो.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...