10.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्य'धर्म की रक्षा पार्टी से ज्यादा जरूरी, बना रहूंगा वफादार पैदल सैनिक'...टी...

‘धर्म की रक्षा पार्टी से ज्यादा जरूरी, बना रहूंगा वफादार पैदल सैनिक’…टी राजा सिंह का बयान

Published on

हैदराबाद

विधायक टी राजा सिंह ने बीजेपी से निलंबन किए जाने पर विरोध दर्ज किया है। टी राजा को पैगंबर के खिलाफ उनकी टिप्पणी के लिए मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। पार्टी को जवाब देते हुए टी राजा ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। साथ ही कहा कि वे पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘वफादार पैदल सैनिक’ बने रहेंगे। टी राजा सिंह ने कहा कि “पार्टी से ज्यादा मेरे लिए धर्म की रक्षा करना महत्वपूर्ण है।” दरअसल कथित रूप से आहत करने वाला वीडियो, जिसमें कि राजा के सिर काटने का आह्वान शामिल था, उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था। विधायक टी राजा ने कहा था कि वे वीडियो के पार्ट-2 को जारी करेंगे, जिसमें कथित तौर पर ऐसी और टिप्पणियां हैं।

पुलिस ने राजा के खिलाफ दबीरपुरा और मंगलहट में अलग-अलग मामले दर्ज किए, उन पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने, धार्मिक भावनाओं को भड़काने, जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्यों और आपराधिक धमकी देने का आरोप लगाया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें उनके खिलाफ शहर के विभिन्न पुलिस थानों में शिकायतें मिल रही हैं, जिसको लेकर जांच की जा रही है।

पैगंबर को लेकर की गई टिप्पणी का विवाद तब शुरू हुआ जब राजा ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के शो को रुकवाने की धमकी दी थी। मुनव्वर फारूकी का 21 अगस्त को हैदराबाद में शो होना था। टी राजा सिंह ने धमकी दी कि अगर शो रद्द नहीं किया गया तो वे कार्यक्रम स्थल को आग लगा देंगे। उन्होंने स्पष्ट रूप से इस वीडियो को भी प्रसारित किया, जिसके कारण 20 अगस्त को उनकी गिरफ्तारी की गई। जब टीआरएस सरकार ने फारूकी को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शहर में प्रदर्शन करने की घोषणा की। तब इस वीडियो को एक स्थानीय टीवी चैनल पर प्रसारित भी किया गया।

यूपी में पिछले विधानसभा चुनावों से पहले राजा ने वोटर्स के लिए कहा था कि अगर उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को वोट नहीं दिया तो उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। भाजपा के सूत्रों ने कहा कि पार्टी ने राजा के खिलाफ तेजी से कार्रवाई करने का फैसला किया, क्योंकि वह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों और उससे पहले मुनुगोड़े विधानसभा उपचुनाव से पहले टीआरएस सरकार के खिलाफ अपने अभियान की गति को प्रभावित नहीं करना चाहती थी। वहीं बीते रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी तेलंगाना पहुंचे थे और रैली के दौरान टीआरएस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उनकी पार्टी को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया था।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...