7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यकोरोना कंट्रोल के लिए दिल्ली ने अपनाया ठाकरे का 'मुंबई मॉडल'... केजरीवाल...

कोरोना कंट्रोल के लिए दिल्ली ने अपनाया ठाकरे का ‘मुंबई मॉडल’… केजरीवाल ने बांधे तारीफों के पुल

Published on

मुंबई

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुंबई में बांद्रा स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। केजरीवाल जब ‘मातोश्री’ गए तो उस समय उनके साथ उनकी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और राघव चड्ढा भी थे। इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि क्योंकि चुनाव आयोग ने हाल में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता वाले गुट को ‘शिवसेना’ नाम और ‘धनुष-बाण’ चिन्ह आवंटित किया था।

उद्धव के साथ चुनाव और गठबंधन पर क्या बोले केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे एक बाघ थे। उद्धवजी बाघ के बाघ है। पूरा महाराष्ट्र उनके साथ में है। आने वाले दिनों में सुप्रीम कोर्ट उन्हें न्याय देगा। तब तक उद्धव ठाकरे की शिवसेना महाराष्ट्र में हर चुनाव में जीत जाएगी। इस दौरान जब केजरीवाल ने सवाल किया गया कि क्या आप आने वाले चुनावों में ठाकरे के साथ गठबंधन करेंगे? इस सवाल पर केजरीवाल ने कहा, “जब चुनाव होते हैं, तो आपको सभी सवालों के जवाब मिलेंगे।

केजरीवाल ने उद्धव की तारीफ कर दी नसीहत
दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात के दौरान उनके तारीफों के पुल बांध दिए। केजरीवाल ने कहा कि जब कोरोना पीक पर था तब उद्धव जी ने जैसे महाराष्ट्र में कोरोना को कंट्रोल किया वो काबिल-ए-तारीफ है। जिस तरह से केंद्र सरकार पूंजीपतियों को बचाने के लिए देश को गिरवी रख रही है उसपर हमने आज चर्चा की। देश तभी आगे बढ़ेगा जब हम एक दूसरे से कुछ सीखें।

यूं ही नहीं उद्धव से मिले आप नेता
पिछले साल जून में एकनाथ शिंदे के विद्रोह ने शिवसेना को बांट दिया था और उद्धव ठाकरे की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को गिरा दिया था। शिंदे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की मदद से मुख्यमंत्री बने। आप ने कहा है कि वह बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव लड़ेगी। दरअसल शिवसेना ने कई सालों तक देश के सबसे अमीर महानगरपालिका का नेतृत्व किया था, जबकि आप ने हाल में दिल्ली नगर निगम को बीजेपी से हथिया लिया। ठाकरे और केजरीवाल दोनों ही बीजेपी के विरोधी हैं।

उद्धव से मिले आप के सभी बड़े नेता
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उद्धव ठाकरे से मिलने पहुंचे। उनके साथ आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और राघव चड्ढा भी थे। बताया जा रहा है कि आप के सभी नेता मुंबई किसी कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।

उद्धव ने चाय पर बुलाया था
केजरीवाल और मान शुक्रवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने मुंबई आए थे। उनका उद्ध‌व से मुलाकात को कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था। खबर है कि उद्ध‌व ने दोनों को चाय पर मातोश्री आने का न्योता भेजा, जिसे AAP के दोनों मुख्यमंत्रियों ने स्वीकार कर लिया। केजरीवाल के साथ AAP के सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा भी थे। उद्धव के साथ उनके बेटे तेजस ठाकरे और राज्य के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे भी थे। मातोश्री के गेट पर आदित्य ठाकरे ने केजरीवाल और भगवंत मान का स्वागत किया।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...