5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यअखिलेश पर डिप्‍टी CM बृजेश पाठक का तीखा वार, भाषा को बताया...

अखिलेश पर डिप्‍टी CM बृजेश पाठक का तीखा वार, भाषा को बताया सड़क छाप

Published on

लखनऊ

यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन भी सदन का माहौल काफी गर्म रहा। मंगलवार को सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोला था। बुधवार को डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विधानसभा में सपा पर जमकर हमला बोला। ब्रजेश पाठक ने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष की सदन में भाषा सड़क छाप है, जनता उन्हें जवाब देगी। ब्रजेश ने अंत में शायरी के जरिए नेता प्रतिपक्ष को नसीहत दी। कहा…नफरत की एक बूंद ही माहौल बदनुमा कर गई, जहां से आया है ये फरेब का जहर वो दरिया कैसा होगा।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि वह खुद तो एसी से निकलते नहीं और मेरे निरीक्षण पर सपाइयों को पीड़ा क्यों हो रही है। वह लगातार अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे और ड्यूटी से गायब रहने वाले डाक्टरों को दुरुस्त करेंगे। ब्रजेश ने कहा समाजवादी पार्टी असत्य के ढेर पर खड़ी है। जनता को गुमराह करने के लिए गलत आंकड़े पेश करती है। सपा शासनकाल में स्वाथ्य विभाग के बजट की बंदरबांट होती थी। महकम लूट का अड्डा था। भाजपा सरकार बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में जुटी है।

सदन में लगभग 10 मिनट बोलने के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शायरी के जरिए नेता प्रतिपक्ष अखिलेश को इंगित करते हुए कहा… वो समझने लगे थे कि आस्तीन छुपा लेगी गुनाह उनके, लेकिन गजब हुआ की सनम बोलने लगे…। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के बजट में इजाफा किया गया है। वर्ष 2016 में स्वास्थ्य विभाग का बजट 14 हजार आठ सौ 11 करोड़ रुपये था।

जिसे बढ़ाकर 29 हजार एक सौ 65 करोड़ रुपये किया गया है। सपा कार्यकाल में चिकित्सा शिक्षा विभाग का बजट करीब एक हजार नौ सौ 14 करोड़ रुपये था। इसे बढ़ाकर नौ हजार सात सौ 10 करोड़ रुपये किया गया। भाजपा सरकार ने न सिर्फ बजट बढ़ाया। बल्कि बजट में बंदरबांट और भ्रष्टाचार पर नकेल कसी। निगरानी तंत्र बढ़ाया।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...