15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यदूदू जिला खत्म होने पर सबसे ज्यादा खुश डिप्टी सीएम! कांग्रेस ने...

दूदू जिला खत्म होने पर सबसे ज्यादा खुश डिप्टी सीएम! कांग्रेस ने कहा था भजनलाल ने डॉ. प्रेमचंद बैरवा को वहां जाने लायक नहीं छोड़ा

Published on

जयपुर

भजनलाल सरकार ने हाल ही 3 संभाग और 9 जिलों को निरस्त कर दिया। कांग्रेस का आरोप है कि जिले निरस्त करने में सीएम भजनलाल ने डिप्टी सीएम को निपटा दिया। खुद का डीग जिला बचा लिया और दूदू को निरस्त करके डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा को क्षेत्र में जाने लायक नहीं छोड़ा। कांग्रेस के इस आरोप का जवाब देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि दूदू जिले को निरस्त करने पर डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा सबसे ज्यादा खुश हुए हैं। अग्रवाल ने एक न्यूज एजेंसी को दिए गए इंटरव्यू में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि डॉ. प्रेमचंद बैरवा केवल दूदू के विधायक नहीं हैं, वे पूरे प्रदेश के डिप्टी सीएम हैं।

गहलोत और डोटासरा ने उठाए थे सवाल
सरकार द्वारा 3 संभाग और 9 जिलों को निरस्त करने के फैसले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सवाल उठाए थे। गहलोत ने कहा कि अगर दूरी का पैमाना देखकर जिले निरस्त किए हैं तो डीग को निरस्त क्यों नहीं किया। डीग तो भरतपुर से महज 38 किलोमीटर दूर है। गहलोत ने कहा कि सीएम भजनलाल ने अपने डीग को तो बचा लिया और उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के दूदू को खत्म कर दिया। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि डिप्टी सीएम डॉ. बैरवा अब दूदू की जनता को कैसे मुंह दिखाएंगे। सीएम ने तो उन्हें निपटा दिया।

इलाके तो गहलोत के जमाने में होते थे – राधा मोहनदास
कांग्रेसी नेताओं के आरोपों का जवाब देते हुए बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि डॉ. प्रेमचंद बैरवा केवल दूदू के विधायक नहीं हैं, वे पूरे प्रदेश के डिप्टी सीएम हैं। उन्होंने कहा कि इलाके तो गहलोत के जमाने में होते थे। अलग अलग इलाकों में गैंगस्टर हुआ करते थे। किसी का दौसा, किसी का भरतपुर। हमारी पार्टी में ऐसा कुछ नहीं होता है। अग्रवाल ने कहा कि गहलोत ने तो हमेशा सचिन पायलट को टारगेट पर रखा। जो पायलट के हित में है, उसे खत्म कर दो और उनके लिए अहितकारी है, उसे लागू कर दो। ऐसी नीति भाजपा की नहीं है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...