16.6 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यजमानत के बावजूद जेल में ही रहेंगे कप्पन, जानिए क्यों नहीं मिली...

जमानत के बावजूद जेल में ही रहेंगे कप्पन, जानिए क्यों नहीं मिली रिहाई

Published on

लखनऊ

केरल के पत्रकार सिद्दीक कप्पन को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अभी जेल में रहना होगा। जेल अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कप्पन के खिलाफ ईडी की एक जांच अभी भी पेंडिंग है। इस वजह से उन्हें जेल से छोड़ा नहीं जाएगा। बता दें कि सोमवार को ही उनकी रिहाई का आदेश आया था। गौरतलब है कि सिद्दीक कप्पन को अक्टूबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त वह उत्तर प्रदेश के हाथरस में उस दलित महिला के घर जा रहे थे जिसकी रेप के बाद मौत हो गई थी।

इसलिए नहीं आ सकते बाहर
डीजी जेल के पीआरओ संतोष वर्मा ने बताया कि कप्पन के खिलाफ ईडी की जांच अभी पेंडिंग है। ऐसे में उन्हें अभी जेल से छोड़ा नहीं जा सकता। वहीं कप्पन की रिहाई का आदेश देते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनुरोध मिश्रा ने एक लाख रुपए के दो जमानदारों और इतने ही पैसे का पर्सनल बांड प्रस्तुत करने के लिए कहा था। साथ ही जज ने पत्रकार से एक शपथपत्र भी पेश करने को कहा था कि वह शीर्ष कोर्ट द्वारा लगाई गई शर्तों का उल्लंघन नहीं करेंगे।

शर्तों के साथ मिली थी जमानत
सिद्दीक कप्पन को तीन अन्य लोगों अथिकुर रहमान, आलम और मसूद के साथ पुलिस ने मथुरा में गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ पीएफआई से लिंक होने और हिंसा भड़काने की साजिश रचने का आरोप था। उन्हें आईपीसी, यूएपीए और आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कप्पन को जमानत दी थी। इस दौरान उनके ऊपर कई शर्तें लगाई थीं। इसके तहत उन्हें जेल से रिहा होने के बाद अगले छह हफ्तों तक दिल्ली में ही रहना होगा। इस दौरान हर सोमवार को निजामुद्दीन पुलिस थाने पर हाजिरी देनी होगी।

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...