12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु नाव से पहुंचेंगे प्रयागराज,...

महाकुंभ संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु नाव से पहुंचेंगे प्रयागराज, सड़क जाम होने पर यमुना नदी से निकाला रास्ता

Published on

हमीरपुर:

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ मेला को लेकर श्रद्धालुओं का रेला लगा हुआ है। वहीं जाम और भीड़ से बचने के लिए हमीरपुर जिले से तमाम श्रद्धालुओं का जत्था यमुना नदी के रास्ते नाव में सवार होकर संगम स्नान के लिए यात्रा कर रहा है। श्रद्धालु वहां संगम में पहुंचकर स्नान करेंगे। नाव में सवार श्रद्धालु हर-हर महादेव और गंगा मां का जयकारा भी कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने कहा कि इससे अच्छा कोई और दूसरा रास्ता नहीं हो सका, क्योंकि सड़क मार्ग में जाम ही जाम है।

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पत्योरा एवं पड़ोसी जनपद फतेहपुर के असवारमऊ से 15 श्रद्धालुओं ने बड़ा फैसला किया। इसे सुनकर उनके परिजनों के चेहरे खुशी से झूम उठे। पत्योरा पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वीं निरंजन ज्योति का पैतृक गांव है। वहीं यमुना नदी पार असवारमऊ बसा है। इन दोनों गांव निषाद बाहुल्य है। गांव की तमाम रिश्तेदारियां यमुना नदी किनारे बसे पत्योरा गांव में है। असवारमऊ गांव के सरपंच महावीर निषाद, सुखरानी, सत्येन्द्र, रामकली, विमला, रामबरन, दास त्यागी वासुदेव, सुशील व ओमप्रकाश के साथ नाव से पत्योरा गांव आए।

प्रयागराज जाने का सामूहिक फैसला
पत्योरा गांव में महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाने के लिए रामू, रामकरण, रामबिहारी, उमाशंकर, ऊदल, कमल के साथ बैठक की। इन सभी लोगों ने महाशिवरात्रि पर्व पर प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए वहां जाने का फैसला सामूहिक रूप से लिया। फैसले के बाद सभी ने राशन पानी का इंतजाम किया और एक नाव की व्यवस्था की। नाव से ही श्रद्धालुओं का जत्था यमुना नदी के रास्ते प्रयागराज के लिए रवाना हो गया।

नाव में सवार होकर कर रहें भजन
पत्योरा गांव से यमुना नदी के रास्ते श्रद्धालुओं का जत्था नाव से प्रयागराज के लिए रवाना हो गया है। श्रद्धालुओं में महाकुंभ मेंसंगम में डुबकी लगाने का गजब का उत्साह भी देखा जा रहा है। श्रद्धालु रामबिहारी, उमाशंकर, कमल और सरपंच महावीर निषाद ने बताया कि महाकुंभ जाने वालों को हर मार्ग पर जाम की बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है।

साथ ही जनसैलाब उमड़ने से स्नान भी ठीक से नहीं हो सकता है, इसी लिए नाव से महाकुंभ जाने का सुगम रास्ता निकाला गया है। बताया कि सभी लोग प्रयागराज पहुंचकर संगम में ही डुबकी लगाएंगे और नाव से ही वापस लौटेंगे। श्रद्धालु भजन कीर्तन के साथ ही हर-हर महादेव और गंगा मां का जयकारा भी लगा रहे हैं।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...