9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यसड़क पर जाम लगने से छोटे-बड़े कई वाहन फंसे

सड़क पर जाम लगने से छोटे-बड़े कई वाहन फंसे

Published on

धार (धामनोद)।

सड़क पर जाम लगने से छोटे-बड़े कई वाहन फंसे धार जिले के धामनोद में एनएच-54 के भैरू घाट पर बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक लगातार 7 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इन हादसों के कारण राजमार्ग पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा। गुरुवार सुबह एक लेन बंद होने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई।

कुछ वाहन चालक दूसरी तरफ से निकलने की कोशिश करने लगे, जिससे जाम और बढ़ गया और वाहन उलझकर फंस गए। हालात यह रहे कि करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही मानपुर और काकड़दा पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाया गया। पुलिस और प्रशासन की कोशिशों के बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।

यह भी पढ़िए: संसद में हंगामा: सरकार ने 130वाँ संविधान संशोधन सहित तीन अहम बिल पेश किए, विपक्ष का विरोध

कई वाहन चालकों को धार फाटे से बगड़ी होकर मानपुर और फिर इंदौर जाना पड़ा, जिससे 35 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। काकड़दा चौकी प्रभारी मिथुन चौहान ने बताया कि गुरुवार दोपहर तक दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटा दिया गया। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में डेढ़ से दो घंटे का अतिरिक्त समय लग रहा है। काकड़दा चौकी और मानपुर थाने का स्टाफ मिलकर जाम खुलवाने में लगा है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this