15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यGolden Temple परिसर में किया योग... लड़की के खिलाफ FIR दर्ज, 3...

Golden Temple परिसर में किया योग… लड़की के खिलाफ FIR दर्ज, 3 कर्मचारियों पर भी कार्रवाई

Published on

अमृतसर,

10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश-दुनिया में योग को लेकर उत्साह देखने को मिला. इस बीच योग दिवस पर अमृतसर के श्री दरबार साहिब में योग करने वाली अर्चना मकवाना नाम की लड़की के खिलाफ एसजीपीसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले एसजीपीसी के तीन कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की गई है.

दरअसल, 21 जून को अवॉर्ड लेने दिल्ली आईं अर्चना मकवाना अमृतसर में माथा टेकने आई थीं. अर्चना योगा परफॉर्मर हैं और अलग-अलग जगहों पर योगासन करके पोस्ट करती हैं. लेकिन उन्होंने अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब की शोभायात्रा में आसन (योग) करके इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की.

‘जान से मारने की मिल रही है धमकियां’
इसके बाद फोटो वायरल होने पर एसजीपीसी की ओर से नोटिस लिया गया और सिख भावनाओं और गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई. हालांकि, अर्चना ने इंस्टाग्राम से फोटो हटाकर माफी मांग ली है. अर्चना का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही है.

इस बीच एसजीपीसी आगे की कार्रवाई कर रही है, जिसमें ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एसजीपीसी के 3 कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त भी किया गया है और 5000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है.

मामले में पूर्व सचिव गुरचरण ने कही ये बात
एसजीपीसी (SGPC) के पूर्व सचिव गुरचरण ग्रेवाल का कहना है कि लड़की ने गुरुद्वारा साहिब में माथा भी नहीं टेका और सुबह 7 बजे से पहले आकर योगा करके चली गई. यह एक सोची समझी साजिश है. इसको लेकर ही शिकायत दर्ज कराई है

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this