11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यदिशाहीन, भ्रमित नेतृत्व...'गद्दारों' पर ऐक्शन नहीं, अब असम कांग्रेस के महासचिव कमरुल...

दिशाहीन, भ्रमित नेतृत्व…’गद्दारों’ पर ऐक्शन नहीं, अब असम कांग्रेस के महासचिव कमरुल इस्लाम का इस्तीफा

Published on

गुवाहाटी

कांग्रेस को एक के बाद एक झटका लग रहा है। तमाम नेता अब तक कांग्रेस छोड़ चुके हैं। अब पार्टी को असम में झटका लगा है। एक तरफ जहां राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पार्टी टूटती जा रही है। असम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के महासचिव कमरुल इस्लाम चौधरी ने रविवार को पार्टी छोड़ दी। अन्य नेताओं की तरह उन्होंने भी राज्य में पिछले कुछ महीनों से दिशाहीन और भ्रमित नेतृत्व का हवाला देते हुए कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दिया है।

कमरुल इस्लाम ने अपना इस्तीफा एआईसीसी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा। उन्होंने पत्र में लिखा, ‘पिछले कुछ महीनों के दौरान एपीसीसी के दिशाहीन और भ्रमित नेतृत्व के कारण असम में कांग्रेस पार्टी की वर्तमान अस्थिरता ने मेरे लिए आईएनसी के सदस्य के रूप में बने रहने का कोई कारण नहीं छोड़ा है।’

क्रॉस वोटिंग वालों के खिलाफ ऐक्शन न होने से नाराज
चौधरी ने आगे कहा कि हाल ही में संपन्न राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी नेताओं ने क्रॉस वोटिंग की। उन्होंने क्रॉस-वोटिंग खुद स्वीकार भी की। इस मामले में पीसीसी अध्यक्ष भूपेन बोरा सहित राज्य के कांग्रेस पार्टी के अधिकांश वरिष्ठ नेताओं ने सार्वजनिक रूप से ऐसे विधायकों को गद्दार तक कहा लेकिन क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई न होने से मेरे जैसे हजारों जमीनी कार्यकर्ताओं को निराश किया है, जिन्होंने वर्षों से पार्टी के लिए खून-पसीना दिया है।

कमरुल इस्लाम चौधरी ने कहा, ‘इसलिए मैं महासचिव के पद से, एपीसीसी और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।’ चौधरी असम प्रदेश युवा कांग्रेस (APYC) के अध्यक्ष और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के राष्ट्रीय सचिव भी थे।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...