10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, फडणवीस को गृह तो शिंदे...

महाराष्ट्र में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, फडणवीस को गृह तो शिंदे संभालेंगे शहरी विकास

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में रव‍िवार को एकनाथ श‍िंदे कैब‍िनेट के मंत्र‍ियों के व‍िभागों का बंटवारा हो गया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को महत्वपूर्ण गृह विभाग द‍िया है। नौ अगस्त को 18 मंत्रियों को शामिल कर दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार करने वाले शिंदे ने शहरी विकास विभाग अपने पास रखा है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि फडणवीस वित्त और योजना मंत्रालय भी संभालेंगे।

वहीं बीजेपी के कोटे से मंत्री बने राधाकृष्ण विखे पाटिल नए राजस्व मंत्री होंगे। सुधीर मुनगंटीवार को वन मंत्री बनाया गया है, जो उन्होंने पहले से ही संभाला था। पूर्व राज्य बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल उच्च और तकनीकी शिक्षा के नए मंत्री हैं, वे संसदीय मामलों को भी देखेंगे। शिवसेना के विद्रोहियों के शिंदे के नेतृत्व वाले गुट से दीपक केसरकर स्कूली शिक्षा के मंत्री हैं, जबकि अब्दुल सत्तार को कृषि विभाग दिया गया है।

एकनाथ श‍िंदे के 18 मंत्रियों को म‍िले व‍िभाग इस प्रकार हैं:
सर्वश्री राधाकृष्ण विखे पाटिल- राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास
सुधीर मुनगंटीवार- वानिकी, सांस्कृतिक गतिविधियाँ और मत्स्य पालन
चंद्रकांत पाटिल- उच्च और तकनीकी शिक्षा, कपड़ा उद्योग और संसदीय कार्य
डॉ विजयकुमार गावित- आदिवासी विकास
गिरीश महाजन- ग्राम विकास एवं पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, खेलकूद एवं युवा कल्याण
गुलाबराव पाटिल- जल आपूर्ति और स्वच्छता,
दादा भुसे- बंदरगाह और खदान
संजय राठौर- खाद्य एवं औषधि प्रशासन
सुरेश खाड़े- कामगार
संदीपान भुमरे- रोजगार गारंटी योजना और बागवानी
उदय सामंत- उद्योग
तानाजी सावंत- सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
रवींद्र चव्हाण- लोक निर्माण (सार्वजनिक उद्यमों को छोड़कर), खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण
अब्दुल सत्तार- कृषि
दीपक केसरकर- स्कूली शिक्षा और मराठी भाषा
अतुल सावे- सहकारिता, अन्य पिछड़ा वर्ग और बहुजन कल्याण
शंभूराज देसाई- राज्य उत्पादन शुल्क
मंगलप्रभात लोढा- पर्यटन, कौशल विकास और उद्यमिता, महिला और बाल विकास

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this