15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यअबु आजमी इतिहास लिखते हैं क्या? ऐसे आदमी को... औरंगजेब वाले बयान...

अबु आजमी इतिहास लिखते हैं क्या? ऐसे आदमी को… औरंगजेब वाले बयान को लेकर SP नेता पर भड़के संजय राउत

Published on

मुंबई

औरंगजेब पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी की टिप्पणी पर महाराष्ट्र में सियासी घमासान शुरू हो गया है। पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा में उनके बयान को लेकर घमासान हुआ। इसी बीच संजय राउत का भी बयान आया है। उन्होंने अबु आजमी पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें गंभीरता से लेने से जरूरत नहीं है। उन्हें महत्व देने की जरूरत नहीं है। वह कोई इतिहास संसोधक नहीं है।

उद्धव ठाकरे शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ‘क्या जरूरत है अबु आजमी जैसे आदमी को इतनी अहमियत देने की। देखिए… अबु आजमी क्या हिस्ट्री लिखते हैं? क्या अबु आजमी इतिहास संशोधक है? उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। ‘इंडिया’ वाले उनको बहुत महत्व देते हैं।’

ठाणे में अबु आजमी के खिलाफ एफआईआर
इधर ठाणे में वागले एस्टेट पुलिस ने समाजवादी पार्टी (SP) विधायक अबू आसिम अज़मी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अज़मी ने मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ में कुछ बातें कही थीं। इन बातों से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। इसलिए उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
भाजपा सांसद नरेश गणपत म्हस्के और शिवसेना नेताओं ने ठाणे के वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया है कि अज़मी ने औरंगजेब के शासनकाल की तारीफ की। औरंगजेब के अत्याचारों को उन्होंने कम करके बताया। यह बात लोगों को नागवार गुजरी। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 के तहत दर्ज किया गया है। इसमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने (धारा 299), धार्मिक मान्यताओं का अपमान करने (धारा 302) और मानहानि (धारा 356(1) और 356(2)) से संबंधित धाराएं शामिल हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अबु आजमी ने औरंगजेब पर क्या कहा
अबु आज़मी ने कहा था कि औरंगजेब क्रूर शासक नहीं थे। उनके इस बयान से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है और सभी राजनीतिक दलों ने उनकी आलोचना की है। आजमी ने कहा था, ‘औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए। वाराणसी में, उन्होंने एक हिंदू बच्ची को एक पुजारी से बचाया, जिसकी उस पर बुरी नजर थी। उसने पुजारी को हाथियों से कुचलवा दिया था।’ अपने रुख का बचाव करते हुए, उन्होंने आगे कहा, ‘मैं औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानता। उस दौर में सत्ता संघर्ष राजनीतिक थे, धार्मिक नहीं। औरंगजेब की सेना में कई हिंदू थे, जैसे छत्रपति शिवाजी की सेना में कई मुस्लिम थे।’

उन्होंने यह भी दावा किया कि औरंगजेब के शासनकाल में, भारत की क्षेत्रीय सीमाएं अफगानिस्तान तक फैली हुई थीं। उन्होंने कहा कि शासक को धार्मिक दृष्टिकोण से गलत तरीके से बदनाम किया जा रहा है।

महाराष्ट्र में सियासी घमासान
इन टिप्पणियों ने एक राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज़मी के खिलाफ मोर्चा संभाला है। शिंदे ने आज़मी के बयान की कड़ी निंदा करते हुए माफी की मांग की। उन्होंने कहा, ‘उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए क्योंकि छत्रपति संभाजी महाराज एक देशभक्त और सच्चे राष्ट्रवादी थे। औरंगजेब संभाजी महाराज की क्रूर 40-दिवसीय यातना और फांसी के लिए जिम्मेदार था। औरंगजेब के शासन का महिमामंडन करना एक गंभीर अपराध है, और इसके लिए अबू आज़मी को माफी मांगनी चाहिए। एक देशभक्त के खिलाफ बोलकर, उन्होंने खुद को राष्ट्र-विरोधी के रूप में पेश किया है।’

Latest articles

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...