4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्य'क्या बिरसा मुंडा की धरती को औरंगजेब की धरती बनाना चाहते हैं...

‘क्या बिरसा मुंडा की धरती को औरंगजेब की धरती बनाना चाहते हैं हेमंत सोरेन’, BJP ने JMM पर साधा निशाना

Published on

नई दिल्ली/रांची:

बीजेपी ने बुधवार को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठ को बढ़ावा देने और राज्य की जनसांख्यिकी को बदलने का आरोप लगाया। पार्टी ने मुख्यमंत्री से तीखे सवाल पूछते हुए कहा कि क्या वह महान आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की धरती को ‘औरंगजेब की धरती’ बनाना चाहते हैं। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कहा कि झारखंड सरकार ने अवैध प्रवासियों को दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में बसने की खुली छूट दी है। उन्होंने दावा किया कि इन इलाकों में आतंकवादी गतिविधियां पनप रही हैं और कई आतंकी मॉड्यूल बनाए जा रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार इन मामलों को नजरअंदाज कर रही है।

हाई कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रही हेमंत सरकार: बीजेपी
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय ने पिछले साल केंद्र और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों की एक समिति गठित करने का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के असहयोग के कारण समिति नहीं बन सकी है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में घोटाले का भी आरोप, CBI जांच की मांग
बीजेपी ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार के पिछले कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में घोटाले का भी आरोप लगाया। पार्टी ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि राज्य सरकार जवाब देने से बच रही है।

हेमंत सोरेन पर सीधा हमला
बीजेपी प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने सीएम हेमंत सोरेन से सीधे सवाल पूछते हुए कहा, ‘क्या हेमंत सोरेन, बिरसा मुंडा की धरती को औरंगजेब की धरती बनाना चाहते हैं?’ पार्टी ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार से स्पष्टीकरण और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...