4.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeराज्य'डोटासरा जी औकात में रहिए', दिलावर ने 'पर्ची बदलने' पर कांग्रेस को...

‘डोटासरा जी औकात में रहिए’, दिलावर ने ‘पर्ची बदलने’ पर कांग्रेस को ले लिया आड़े हाथ

Published on

कोटा:

भजनलाल सरकार में शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने मीडिया से मुखातिब होते हुए राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर बयानी हमला किया है और औकात में रहने की नसीहत दी है। दिलावर ने कहा कि डोटासरा ओछी हरकतें बंद कीजिए। हाल ही में डोटासरा ने मुख्यमंत्री को पपेट बताया था और मुख्यमंत्री और मंत्री के बदलने का दावा करते हुए कहा था कि जल्द राजस्थान में पर्चियां बदलने वाली है वाली हैं।

‘डोटासरा बीजेपी के खिलाफ षड्यंत्र का काम करते हैं’
शिक्षा मंत्री दिलावर ने गोविंद सिंह डोटासरा के लिए कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुटबाजी करने के साथ अपने को ऊंचा दिखाने के लिए षड्यंत्र करते हैं। इतना ही नहीं, बीजेपी के खिलाफ षड्यंत्र का कार्य करते हैं। इसके बाद भी बीजेपी का कुछ नहीं बिगाड़ पाए हैं। इसलिए डोटासरा जी औकात में रहिए। ओछी हरकतें बंद कीजिए। दिलावर ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को ध्यान नहीं है कि वह क्या बात कर रहे हैं। अब वे अश्लील भाषा और अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के साथ भी दुर्व्यवहार किया। साथ ही शारीरिक हानि पहुंचाने का प्रयास किया। इस पर उन्हें निलंबित किया गया था।

मुख्यमंत्री लोगों के चेहरे पर ला रहे हैं मुस्कान- दिलावर
दिलावर ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य के लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने और विकास के कार्य में लगे रहते हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशन में शिक्षा का स्तर उठाने का कार्य किया जा रहा है। लोगों को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। अब तक 60 से 65 हजार युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। आने वाले समय में 4 लाख भर्तियां की जाएंगी। राइजिंग राजस्थान के जरिए भी लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। पूर्व में सरकार के कारिंदों यानी कांग्रेस सरकार के पदाधिकारियों पर पेपर बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की ओर से यह परीक्षा करवाई गई, जो शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। पूर्व में कांग्रेस के कार्यकर्ता ही पेपर संभालते थे, जबकि वर्तमान में बेहतर कार्य किया जा रहा है।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने महापौर से की सौजन्य भेंट, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया से उनके कार्यालय में...

थ्रिफ्ट सोसायटी का बड़ा फैसला: सभी सदस्यों को उपहार में मिलेगा 3-सेट ट्रॉली बैग, संचालक मंडल ने दी मंजूरी

भोपाल थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल ने सदस्यों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया...

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...