11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यसलमान खान के डुप्लीकेट ने किया सरेंडर, रेलवे ब्रिज पर सिगरेट पीते...

सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया सरेंडर, रेलवे ब्रिज पर सिगरेट पीते बनाया था वीडियो

Published on

लखनऊ

डुप्लीकेट सलमान खान यानी आजम अंसारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। रेलवे लाइन पर रील बनने के चक्कर में वह बुरी तरह फंस गए। इस मामले में सोमवार को आरपीएफ के लखनऊ सिटी पोस्ट पर डुप्लीकेट सलमान ने सरेंडर किया है। जानकारी के मुताबिक, 20 अगस्त को सलमान ने डालीगंज रेलवे ब्रिज पर बिना टीशर्ट रेलवे लाइन पर लेट कर वीडियो रील बनाई थी। अंसारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

खुद को डुप्लीकेट सलमान खान कहलवाने वाले आजम ने सिटी और डालीगंज स्टेशन के बीच रेलवे ब्रिज पर तेरे नाम फिल्म के गाने पर सिगरेट पीते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया था। इससे पहले रूमी दरवाजा, क्लॉक टॉवर, लुलु मॉल समेत कई स्थानों पर ऐसे वीडियो बना चुका है। आरपीएफ प्रशासन ने आजम अली अंसारी के खिलाफ आरपीएफ एक्ट की धारा 147, 145 व 167 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। केस दर्ज होते ही आजम अंसारी फरार हो गया था।

प्रतिबंधित क्षेत्र में वीडियो न बनाने की दी गई हिदायत
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधिकारियों ने बताया कि उसके खिलाफ बिना अनुमति वीडियो बनाने और रेलवे लाइन पर धूम्रपान करने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच निरीक्षक सुरेश कुमार कर रहे थे। वहीं आरपीएफ ने आजम अंसारी के घर पर दबिश दी तो उसके भाई ने रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट लखनऊ सिटी पर आरोपी को हाजिर कराया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि डुप्लीकेट सलमान के नाम से फेमस आजम को हिदायत भी गई है कि इस तरह से प्रतिबंधित क्षेत्रों में वीडियो न बनाए।

पहले भी हो चुका गिरफ्तार
सलमान खान के हमशक्ल लखनऊ के सआदतगंज इलाके में रहते हैं। आजम अंसारी अपने चहेते अभिनेता की फिल्मों के गानों पर परफॉर्म करते हैं। इसके साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। बीते दिनों आजम अपने इसी शौक के कारण मुश्किल में फंस गए थे। ठाकुरगंज पुलिस ने उन्हें सड़क पर वीडियो बनाते समय गिरफ्तार कर लिया था। आजम वीडियो की शूट कर रहे थे तो वहां पर भीड़ लग गई थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करते हुए अराजकता फैलाने के आरोप में चालान कर दिया गया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...