15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यसगाई की रस्‍म के दौरान दूल्‍हे ने दुलहन के सिर में मार...

सगाई की रस्‍म के दौरान दूल्‍हे ने दुलहन के सिर में मार दी गोली! मैरिज हॉल में जान बचाकर भागे मेहमान

Published on

मैनपुरी:

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक ऐसी घटना हो गई जिसे सुनकर लोग हैरान हो जा रहे हैं। दरअसल सगाई के दौरान ही दूल्‍हे ने दुलहन को गोली मार दी। गोली लगने से लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यह घटना मैरिज होम में हुई, जिसके बाद लड़का और उसके साथी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दुल्‍हन ने दूल्‍हे को नापसंद करते हुए शादी से इनकार कर दिया था। इससे दुल्‍हे को गुस्‍सा आ गया।

जागीर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सगामई निवासी अमुख का रिश्ता भोगांव के नगला रामसहाय निवासी दीपशिखा के साथ तय हुआ था। बुधवार को दोनों पक्ष गोद भराई की रस्म के लिए भैंसरोली स्थित शगुन मैरिज होम में पहुंचे थे। मैरिज होम संचालक प्रहलाद शाक्य ने मैरिज होम के बेसमेंट में कार्यक्रम की तैयारियां करवा दी थीं। लड़का और लड़की पक्ष आमने-सामने बैठे और रस्म शुरू हुई। इसी दौरान लड़की ने लड़के को नापसंद कर दिया और उससे शादी करने से इनकार कर दिया।

लड़की के इनकार से बौखला गया लड़का
लड़की के इस इनकार से लड़का अमुख बौखला गया। वह तमंचा साथ लेकर आया था, उसने मौके पर ही तमंचा निकाला और लड़की को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली दीपशिखा के सिर में लगी और वह वहीं गिर पड़ी। गोली चलते ही घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। हमलावर युवक और उसके साथ आए लोग मैरिज होम से निकलकर खेतों से होकर भाग निकले।

हमलावर युवक की तलाश कर रही पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर हमलावर युवक और उसके साथ आए लोगों की तलाश की गई लेकिन वे पकड़े नहीं जा सके। मैरिज होम में खड़े उनके वाहन और तमंचे को पुलिस ने बरामद कर लिया।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...