9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यराम मंदिर निर्माण में 1800 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान, बढ़ सकता...

राम मंदिर निर्माण में 1800 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान, बढ़ सकता है बजट

Published on

अयोध्या

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की रविवार को एक दिवसीय बैठक हुई। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बैठक की जानकारी साझा करते हुए बताया कि राम मंदिर निर्माण की अनुमानित लागत 18 सौ करोड़ हो सकती है। हालांकि यह राशि भी अंतिम नहीं है, यह बढ़ भी सकती है। फिलहाल टाटा इंजीनियरिंग कंसल्टेंट ( टीईसी) इसका आंकलन करने में जुटी है। निर्माण के शुरूआत में कार्यदायी संस्था एलएण्डटी भी आकलन नहीं कर पा रही थी। बावजूद इसके कानूनी बाध्यताओं के चलते मंदिर निर्माण पर चार सौ करोड़ के खर्च का अनुमान किया गया था।

ट्रस्ट महासचिव ने जानकारी दी कि बैठक में संस्था की नियमावली को भी अंतिम रूप दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस विषय पर कई बार चर्चा हुई और लोगों के सुझाव भी आए। फिलहाल अब स्वरूप स्पष्ट रूप से स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि राम मंदिर में पहले सात अतिरिक्त मंदिरों के निर्माण का निर्णय लिया गया था। इनमें माता सीता, विघ्नहर्ता गणपति के अलावा महर्षि वाल्मीकि, निषादराज व माता शबरी के अलावा जटायू राज एवं गोस्वामी तुलसीदास प्रमुख थे।

भगवान राम के कुलगुरु महर्षि वशिष्ठ और महर्षि विश्वामित्र के साथ ऋषि अगस्त का भी पूजा स्थल बनवाए जाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी समेत14 ट्रस्टियों में दस भौतिक रूप से व चार वर्चुअल तरीके से मौजूद थे। इस बैठक में भारत सरकार के प्रतिनिधि व्यस्तता के चलते अनुपस्थित रहे।

सर्किट हाउस में हुई इस बैठक के समापन के बाद सोमवार को मंदिर निर्माण समिति की भी बैठक होगी। इसके पहले पहले सत्र में मंदिर निर्माण समिति चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र सहित अन्य ट्रस्टियों ने रामलला का दर्शन पूजन किया और मंदिर निर्माण का भी अवलोकन किया। दोपहर करीब तीन बजे से बैठक शुरू हुई जिसमें रामजन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास दास भी शामिल हुए।

भगवान राम के स्वरूप पर भी हुआ मंथन
श्री रामजन्मभूमि ट्रस्ट के न्यासी एवं उडप्पी स्थित पेजावर मठ पीठाधीश्वर व जगदगुरु माध्वाचार्य स्वामी विश्व प्रसन्न तीर्थ भी बैठक में सम्मिलित हुए। उन्होंने बताया बैठक में राम मंदिर में भगवान के विग्रह के स्वरूप को लेकर भी विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि भगवान को विग्रह सफेद संगमरमर का होगी जिसकी ऊंचाई चार से पांच फिट होगी।

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...