14.8 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्य24 घंटे बाद भी डैम में डूबे 2 लोग लापता, 6 शव...

24 घंटे बाद भी डैम में डूबे 2 लोग लापता, 6 शव निकाले गए, दिनभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Published on

कोडरमा,

झारखंड के कोडरमा जिले में रविवार को डैम में नाव पलटने से एक ही परिवार के 8 लोग डूब गए थे. अब तक 6 शव बरामद कर लिए गए हैं. लेकिन, दो लोगों का कुछ पता नहीं चल रहा है. घटना के दूसरे दिन सोमवार को रेस्क्यू टीम ऑपरेशन चलाती रहीं. मगर कुछ पता नहीं चल सका. ये परिवार गिरिडीह जिले के खेतों गांव का रहने वाला था.

बता दें कि रविवार को कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड के पंचखेरो डैम पर एक ही परिवार के 9 लोग घूमने गए थे. वहां एक ही नाव पर सवार होकर घरवाले डैम में इंजॉय कर रहे थे. तभी तेज हवा के चलते नाव असंतुलित हो गई और डूब गई. घटना के बाद परिवार का मुखिया और नाविक तैरकर बाहर निकल आया. जबकि बच्चे और अन्य लोग पानी में डूब गए. बाद में मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.

रविवार को ही NDRF की रेस्क्यू टीम ने 6 लोगों के शव बरामद कर लिए थे. लेकिन, दो लोगों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है. घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटी है, जिसे नियंत्रण करने के लिए पुलिस बल लगाया गया है. कोडरमा के एसपी कुमार गौरव सुबह से ही घटनास्थल पर डटे हुए हैं. उन्होंने बताया कि 8 में से 6 शव निकाल लिए गए हैं. दो की तलाश जारी है. उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद जांच करवाई जाएगी. जो भी दोषी होंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

एनडीआरएफ की टीम ने पंचखेरो डैम से उस नाव को भी ढूंढ निकाला है जिसमें सवार ये पर्यटक डूब गए थे. बता दें कि नाव सवार परिवार गिरिडीह जिले के घोड़थंबा ओपी अंतर्गत ग्राम खेतों का रहने वाला थे. नाविक समेत 10 लोग नौका विहार करने पहुंचे थे. इसी दौरान नाव पलट गई जिसमें 8 लोग डूब गए जबकि नाविक और घर का मुखिया तैरकर बाहर आ गए.

Latest articles

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का होली मिलन समारोह

भोपाल। होली का त्योहार शहर में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कृषि मंत्री...

भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों को सिर्फ 10 रुपये में नाश्ता और चाय देने का प्रस्ताव

भोपाल: भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब बेहद कम कीमत में नाश्ता और चाय मिलने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...