20 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्य'एक लाठी भी मारा और ये सरकार चली जाएगी', प्रशांत किशोर के...

‘एक लाठी भी मारा और ये सरकार चली जाएगी’, प्रशांत किशोर के दावे से BPSC अभ्यर्थियों में जोश, बिहार में सियासी बवाल

Published on

पटना

बिहार की राजधानी पटना का सियासी तापमान गर्म है। बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठी चार्ज को लेकर सियासत तेज हो गई है। बिहार सरकार इस मामले पर बैकफुट पर आ गई है। बिहार सरकार अपना बचाव नहीं कर पा रही है। जिस तरह से अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया गया है, उसका वीडियो देखकर सभी राजनीतिक दल उसे एक्स पर पोस्ट कर रहे हैं। साथ ही नीतीश सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं। इसी क्रम में आज एक्स पर राहुल गांधी ने नीतीश सरकार पर हमला बोला। लालू यादव पहले ही अपना बयान दे चुके हैं।

प्रशांत किशोर का समर्थन
इसी कड़ी में धरना स्थल पर पहुंचे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बड़ी बात कही। प्रशांत किशोर ने अभ्यर्थियों से यहां तक कह दिया कि यदि उनके साथ चलते वक्त किसी भी छात्र पर एक भी लाठी गिरी, तो ये सरकार गिर जाएगी। धरना स्थल पर पीके के साथ कई संस्थानों के टीचर और राजनेता पहुंचे। जन सुराज ने छात्रों की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जिस साथी ने लड़ाई लड़ते हुए अपनी जान दी है, उसे सरकार दस लाख का मुआवजा तुरंत दे।

सरकार गिर जाएगी- पीके
पीके ने कहा कि ये लड़ाई गरीब बच्चे लड़ रहे हैं। पीके ने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि तीन दिनों का अल्टीमेटम सरकार को दीजिए। यदि ये आपकी बात नहीं सुनते हैं, तो छात्र आंदोलन के साथ प्रशांत किशोर सबसे आगे चलेगा। उसके बाद पीके की बात को अभ्यर्थियों ने नहीं माना। उसके बाद पीके ने कहा कि आप लोगों के साथ हम कल चलने को तैयार हैं। आप लोग मेरे साथ आराम से चलिए कोई लाठी नहीं मारेगा। यदि लाठी मारेगा, तो ये सरकार जाएगी।

राहुल गांधी ने क्या कहा?
उससे पहले एक्स पर नीतीश सरकार पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि मैंने संसद में कहा था कि जिस तरह एकलव्य का अंगूठा कटवाया गया था उसी तरह पेपर लीक करवाकर युवाओं का अंगूठा काटा जाता है। इसका ताजा उदाहरण बिहार है। BPSC अभ्यर्थी पेपर लीक के ख़िलाफ़ आवाज़ उठा रहे हैं और एग्जाम को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन NDA की सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए उल्टा छात्रों पर ही लाठी चार्ज करवा रही है। उन्होंने ये भी कहा कि यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम उनके साथ हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे।

Latest articles

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...