7.6 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्यडिनर के बाद सभी सो गए , सुबह बिजनेसमैन इंजीनियर की पूरी...

डिनर के बाद सभी सो गए , सुबह बिजनेसमैन इंजीनियर की पूरी फैमिली का शव मिला, मैसुरु में दिल दहलाने वाली वारदात

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक के मैसुरु में सोमवार सुबह दो अलग-अलग अपार्टमेंट में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले। पुलिस को दक्षिण मैसुरु के शव संकल्प सेरेन अपार्टमेंट्स में जॉब कंसलटेंसी फर्म चलाने वाले इंजीनियर, उनकी पत्नी, बेटे और मां संदिग्ध हालत में मृत मिले। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि कर्ज में डूबे इंजीनियर ने मां, पत्नी और बेटे की हत्या के बाद खुदकुशी की है। उनकी मां अपार्टमेंट के दूसरे फ्लैट में रहती थी।

सोमवार सुबह को पुलिस को संकल्प सेरेन अपार्टमेंट्स में एक परिवार के चार लोगों की मौत की सूचना मिली। पुलिस कमिश्नर सीमा लातकर और डीसीपी एस जान्हवी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और छानबीन की।

रिश्तेदार को वॉइस कॉल पर कही आत्महत्या की बात
मृतकों की पहचान चेतन, उनकी पत्नी रूपाली (43) उनके 15 साल के बेटे कुशल और चेतन की मां प्रियंवदा (65) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चेतन का शव उनके फ्लैट में फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी और बेटे की लाश घर में थी । चेतन की मां प्रियंवदा का शव उसी कॉम्प्लेक्स के एक अलग अपार्टमेंट में मिला। चारों की मौत की जानकारी पुलिस को उनके रिश्तेदार ने दी थी। उसे चेतन का वॉइस कॉल मिला था, जिसमें खुदकुशी की बात कही थी।

दुबई में था इंजीनियर, लौट आया था कर्नाटक
पुलिस के अनुसार, मौत का असली कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि पैसों की तंगी भी मौत की वजह हो सकती है। चेतन भारी कर्ज में डूबे हुए थे। चेतन मूल रूप से हासन के एक गांव गोरुर के रहने वाले थे। दुबई में इंजीनियर के तौर पर काम करने के बाद वह 2019 में मैसूरु लौट आए और एक जॉब कंसल्टेंसी शुरू की। वह दुबई की फर्मों में ग्रेजुएट्स को नौकरी दिलाने में मदद करते थे। रविवार को चेतन अपने परिवार को गोरुर मंदिर ले गए थे। बाद में परिवार ने अपने ससुराल वालों के घर पर खाना खाया और फिर अपने अपार्टमेंट लौट आए।

अमेरिका से बहनोई ने दी परिवार को सूचना
पुलिस का मानना है कि चेतन ने अपनी पत्नी, बेटे और मां को जहर देकर खुदकुशी की है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि चेतन ने परिवार के तीन सदस्यों का गला घोंटा होगा। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस के मुताबिक, घटना से पहले चेतन ने अपने बहनोई को फोन किया था, जो अमेरिका में रहते हैं। बहनोई ने बाद में मैसूरु में चेतन के माता-पिता को इस बारे में बताया। पड़ोसियों ने बताया कि परिवार एक दशक से भी ज्यादा समय से उस अपार्टमेंट में रह रहा था। वे एक सामान्य जीवन जीते थे और हाल के हफ्तों में किसी भी तरह की परेशानी या तनाव के कोई संकेत नहीं दिखे थे। उनका पूरा परिवार मिलनसार था।

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...