7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्य'हाथी के पैर में सबका पैर', राजस्थान की महिला MLA नौक्षम चौधरी...

‘हाथी के पैर में सबका पैर’, राजस्थान की महिला MLA नौक्षम चौधरी के बयान के मायने क्या ?

Published on

जयपुर/भरतपुर

राजस्थान के भरतपुर जिले की कांमा विधायक नौक्षम चौधरी अपने बयानों को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। इस दौरान सीएम भजनलाल की तारीफ के बीच उनका एक बयान काफी चर्चाओं में हैं। इसमें उन्होंने मीडिया के मंत्रिमंडल के विस्तार के सवाल पर कहा कि ‘हाथी के पैर में सबका पैर है, सीएम भरतपुर जिले से हैं’ उनके इस बयान को लेकर सियासत में काफी चर्चा हो रही है। राजनैतिक जानकार उनके इस बयान के मायने समझने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि नौक्षम चौधरी पहले भी अपने अजीबोगरीब बयानों के चलते सियासत में चर्चित रही हैं।

‘हाथी के पैर में सबका पैर’ नौक्षम चौधरी बयान की जमकर चर्चा
मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक चौधरी ने प्रदेश में सीएम के कामकाज को लेकर जमकर तारीफ की। इस बीच उनका बयान काफी चर्चा का विषय बना हुआ हैं। इस दौरान मीडिया ने मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर उनसे सवाल किया, तो उन्होंने बड़ा ही अजीबोगरीब बयान दिया। उन्होंने कहा कि सीएम भरतपुर से हैं। वह प्रदेश के साथ-साथ भरतपुर का भी विकास करते रहेंगे, हाथी के पैर में सबका पैर है। इधर, उनके इस बयान को लेकर ‘नवभारत टाइम्स‘ ने कांमा की विधायक नौक्षम चौधरी फोन किया। इस दौरान जब विधायक से इस बयान को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने सवाल सुनते ही फोन काट दिया।

विधायक ने सीएम की तारीफ की, कहा- कभी गलत नहीं होने देंगे
मीडिया से बातचीत के दौरान कांमा की विधायक नौक्षम चौधरी ने सीएम भजनलाल की जमकर तारीफ की हैं। उन्होंने कहा कि भरतपुर में अवैध खनन के खिलाफ, जो कार्रवाई हुई है, वह सही हुई हैं। उन्होंने सीएम कहा कि भजनलाल शर्मा प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और भरतपुर उनका गृह क्षेत्र हैं। इसके चलते वह प्रदेश में कुछ भी गलत नहीं होने देंगे। इस दौरान विधायक ने प्रदेश में कम हुए अपराध को लेकर कहा कि कांग्रेस सरकार के बाद अब साइबर अपराध में 60 प्रतिशत अपराधों की कमी आई है। प्रदेश में खातों से पैसे गायब होना, सेक्सटॉर्शन जैसे गंभीर अपराध रुके हैं।

कौन हैं, नौक्षम चौधरी
कांमा विधायक नौक्षम चौधरी मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। उनकी मां रणजीत कौर हरियाणा में आईएएस अधिकारी हैं। जबकि उनके पिता आरएस चौधरी रिटायर्ड जज हैं। नौक्षम चौधरी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद वह लंदन पढ़ाई करने चली गईं। लंदन में उन्होंने मीडिया प्रमोशन एंड कम्युनिकेशन किया। इस दौरान चौधरी ने नौकरी छोड़कर भारत आ गईं। लंदन से देश लौटी नौक्षम ने 2019 में बीजेपी में शामिल हुईं। नौक्षम चौधरी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान भी छात्र नेता रह चुकी हैं। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने उन्हें कांमा विधानसभा से टिकट दिया, जहां वह विधायक चुनी गई।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...