12.8 C
London
Tuesday, December 9, 2025
Homeराज्ययूपी के गोंडा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 2 की मौत...

यूपी के गोंडा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 2 की मौत तीन घायल

Published on

गोंडा,

उत्तर प्रदेश के गोंडा में सोमवार को एक अवैध पटाखा बनाने की फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. धमाके में एक लड़के समेत दो लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने कहा कि सोमवार को गोंडा में एक घर में अवैध पटाखा बनाने वाली यूनिट में विस्फोट हो गया. इस हादसे में एक लड़के समेत दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोगों घायल हो गए.

पुलिस के अनुसार, रगड़गंज गांव में मोहम्मद फारूक के घर में उस वक्त विस्फोट हुआ. जब कुछ लोग अंदर पटाखे बना रहे थे. धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू कर दिया.

धमाके में 15 वर्षीय आकाश, 30 वर्षीय लल्लू, 40 वर्षीय इश्तियाक, 17 वर्षीय अयास और 24 वर्षीय कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को बेलसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में आकाश और लल्लू की मौत हो गई, डॉ. दीपक सिंह ने कहा कि अन्य दो की हालत गंभीर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है. पुलिस के मुताबिक मोहम्मद फारूक पंजाब में रहता था.

एक प्रत्यक्षदर्शी रज्जन बाबा ने कहा कि घर का मालिक पंजाब के जालंधर में रहता है और जब विस्फोट हुआ तो कुछ लोग पटाखे बना रहे थे. विस्फोट के कारण घर की दीवार ढह गई और आसपास के घरों में दरारें आ गईं.

पंजाब में रहता है अवैध पटाखा फैक्ट्री का मालिक
गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल ने कहा कि डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट मौके पर हैं और जांच की जा रही है. उन्होंने कहा, “दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी.” कुशीनगर जिले में पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है. चार लोगों को गिरफ्तार किया गया और बड़ी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक जब्त किए गए हैं.

Latest articles

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...

गुजरात के गिर-सोमनाथ में भूकंप के झटके

अहमदाबाद।गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके...

More like this

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...