10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्य'बिहार में घूम रहे फर्जी CM-डेप्युटी सीएम और हिंदू', इतनी बड़ी बात...

‘बिहार में घूम रहे फर्जी CM-डेप्युटी सीएम और हिंदू’, इतनी बड़ी बात का किसने कर दिया दावा?

Published on

पटना

बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी ने शुक्रवार को राजद नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तेजस्वी यादव फर्जी हिंदू हैं, जिन पर किसी भी कीमत पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। राजनीति में अब तेजस्वी यादव की विश्वसनीयता खतरे में आ चुकी है।

तेजस्वी यादव फर्जी हिंदू- BJP
उन्होंने कहा कि ‘तेजस्वी यादव एक फर्जी हिंदू हैं। राष्ट्रीय जनता दल ने सिर्फ बिहार को लूटने का काम किया है। इस पार्टी को जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। इस पार्टी ने बिहार को पूरी तरह से खोखला कर दिया है। बिहार की प्रतिभा इनके शासनकाल में दूसरे राज्यों में चली गई। सभी डॉक्टर-इंजीनियर बिहार से पलायन कर गए और इन सबका जिम्मेदार अगर कोई है, तो वह राष्ट्रीय जनता दल है, जिन्होंने अपने 15 सालों के शासनकाल में सिर्फ प्रदेश को खोखला करने का काम किया है।’

सिर्फ कहने को विपक्ष के नेता- BJP
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कहने को तो विपक्ष के नेता हैं, लेकिन मजाल है कि किसी दिन वह विधानसभा में दिख जाएं। वह कभी भी विधानसभा में नहीं दिखते हैं। ऐसी स्थिति में ऐसे लोगों पर क्या ही विश्वास किया जा सकता है।

मिथिला महोत्सव में तेजस्वी ने टीका मिटाया- सरावगी
उन्होंने कहा कि इससे पहले तेजस्वी यादव मिथिला में अहिल्या महोत्सव में गए थे। वहां पर टीका-चंदन किया। लेकिन, इनका दोहरा पैमाना देखिए कि वहां से कुछ देर जाने के बाद इन्होंने टीका मिटा भी दिया। यह लोग सिर्फ जरूरत पड़ने पर मंदिर जाते हैं। आज इन लोगों की साख राजनीति में पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। लेकिन, अब ऐसे लोगों को बिहार की जनता पहचान रही है। इसी वजह से इन्हें नकारा जा रहा है। इनके पिता लालू प्रसाद यादव तो सजायाफ्ता हैं। इन्हीं सब स्थिति को देखते हुए अब बिहार की जनता इन लोगों पर किसी भी कीमत पर विश्वास करने की स्थिति में नहीं है।

बिहार में फर्जी सीएम, डेप्युटी सीएम- BJP
इसके अलावा, उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की ओर संकेत करते हुए कहा कि ये लोग फर्जी रूप से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बनकर घूम रहे हैं। शायद इन लोगों को यह नहीं पता है कि बिहार की जनता ने एक बार फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी को उपमुख्यमंत्री के रूप में चुन लिया है। बिहार की जनता का विश्वास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बरकरार है। इस विश्वास को कोई रोक नहीं सकता है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this