7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यपंजाब में किसानों का ट्रैक्टर मार्च... समर्थन में आए भगवंत मान, बोले-...

पंजाब में किसानों का ट्रैक्टर मार्च… समर्थन में आए भगवंत मान, बोले- पंजाबी कभी सिर नहीं झुकाते

Published on

नई दिल्ली,

गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी मांगों को लेकर किसान आज पंजाब-हरियाणा समेत पूरे देश में बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों से मार्च करेंगे. ट्रैक्टर मार्च की तैयारियों को लेकर किसान संगठनों ने शनिवार को एक बैठक भी बुलाई थी. इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों ने कभी भी देश को निराश नहीं किया. हमारे अन्नदाता आमरण अनशन और हड़ताल कर रहे हैं. पंजाबी कभी अपना सिर नहीं झुकाते, कुछ लोग पंजाब को अस्थिर करना चाहते हैं.

बताया जा रहा है कि पंजाब में करीब 200 से ज्यादा जगहों पर एक लाख से ज्यादा ट्रैक्टर सड़कों पर मार्च करेंगे. इसी तरह का विरोध पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी देखने को मिल सकता है. 26 जनवरी के राष्ट्रव्यापी ट्रैक्टर मार्च के आह्वान पर किसान नेताओं ने कहा कि वे उस दिन दोपहर 12 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक अपने ट्रैक्टर भाजपा कार्यालयों, बड़े शॉपिंग मॉल के बाहर पार्क करेंगे. संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और पंजाब के किसान संगठन एसकेएम (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के सदस्यों ने भी ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे का ऐलान किया.

100 तहसीलों में किया जाएगा मार्च
संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब-हरियाणा समेत पूरे देश में विरोध करते हुए ट्रैक्टर मार्च निकालने का आह्वान किया है. पंजाब में ट्रैक्टर मार्च तहसील स्तर पर होगा. इस दौरान ट्रैक्टर अपने-अपने गांव से एक निश्चित रास्ते के जरिए तहसील में एक पॉइंट तक जाएंगे और फिर अपने-अपने गांव लौट जाएंगे. ये प्रदर्शन कम से कम 100 तहसीलों में किया जाएगा.

कुछ लोग पंजाब को करना चाहते हैं अस्थिर: CM
वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों के समर्थन में बोलते हुए कहा कि पंजाब के किसानों ने कभी भी देश को निराश नहीं किया. हमारे अन्नदाता आमरण अनशन और हड़ताल कर रहे हैं. भारत सरकार को किसानों से बात करनी चाहिए ताकि ट्रैक्टर खेतों की ओर मुंह करके चलें.

उन्होंने कहा कि केंद्र को ग्रामीण विकास फंड और मंडियों के लिए फंड जारी करना चाहिए. हमें हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा. पंजाबी कभी अपना सिर नहीं झुकाते, कुछ लोग पंजाब को अस्थिर करना चाहते हैं.

हम MSP के लिए लड़ रहे हैं: किसान नेता
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने आजतक से बातचीत के दौरान बताया कि हम एमएसपी के लिए लड़ रहे हैं. इसके लिए बजट बनाना केंद्र का काम है. हम इसलिए विरोध कर रहे हैं, क्योंकि सरकार ने हमें एमएसपी की गारंटी देने का वादा किया था. एमएसपी देने की जिम्मेदारी केंद्र की है, क्योंकि खरीद केंद्र की है. एफसीआई का स्वामित्व केंद्र के पास है. हमने डल्लेवाल से अपील की, लेकिन वह आमरण अनशन जारी रखना चाहते हैं.

3 साल पहले भी निकाला था ट्रैक्टर मार्च
आपको बता दें कि साल 2021 में किसान आंदोलन के दौरान किसानों इसी तरह का ट्रैक्टर मार्च निकाला था. उस वक्त किसानों का ये मार्च लाल किले तक पहुंच गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई किसानों को गिरफ्तार कर लिया.

14 फरवरी को होगी बैठक
वहीं, किसान मजदूर मोर्चा ने सोमवार को केंद्र से प्रदर्शनकारी किसानों के साथ प्रस्तावित 14 फरवरी की बैठक जल्दी आयोजित करने का आग्रह किया और अनशनरत किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल से अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त करने की भी अपील की.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....