5.3 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यकिसानों के 2 लाख तक कर्ज करेंगे माफ, गुजरात में केजरीवाल का...

किसानों के 2 लाख तक कर्ज करेंगे माफ, गुजरात में केजरीवाल का चुनावी वादा

Published on

गुजरात,

गुजरात के सियासी रण में नये-नये वादों और दावों का दौर जारी है. इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसानों को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि 2 लाख रुपये तक का किसानों का कर्ज भी माफ किया जाएगा. हमें पांच साल काम करने का मौका दें. हम किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए काम करेंगे. जिसमें हम किसानों को दिन में भी बिजली देंगे. अभी तक यहां के किसानों को केवल रात में बिजली मिलती है. जमीनों को जो नया सर्वे हुआ है उसे हम रद्द करेंगे. हम जनता के साथ मिलकर काम करेंगे. अगर किसानों की फसल बर्बाद होती है तो 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा. नर्मदा बांध का पानी हम किसानों तक पहुंचाएंगे.

दोस्तों का दस लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ
अपने वादों और दावों के साथ केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जनता के टैक्स के पैसों से अपने अरबपति दोस्तों के कर्ज माफ किया है. बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि एक आदमी ने 8 हजार रुपये का कर्ज लिया. सरकार की मदद से उसको 300 करोड़ रुपये में छोड़ दिया गया. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अपने कारोबारी दोस्तों का दस लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ किया है.

भाजपा ने 277 विधायकों को खरीदा
लोगों से सवाल करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आप बताएं कि किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए या अरबपति दोस्तों का. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन पर भी उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा. आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में विधायकों को खरीदकर सरकार बनाई गई है. अब तक भाजपा ने 277 विधायकों को खरीदा है. दिल्ली में भी इसी तरह की साजिश रची गई थी. जिसे नाकाम कर दिया.

हमारे पास भी श्रीकृष्ण हैं
गुजरात में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आध्यात्म से वोट का रिश्ता जोड़ने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण के पास दुर्योधन और अर्जुन गये थे. दुर्योधन ने सेना मांगी लेकिन अर्जुन ने कहा की हमें सिर्फ आप का साथ चाहिए. हमारे पास भी श्रीकृष्ण हैं.

 

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...