9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यराजस्थान में बेखौफ बदमाश, 70 साल के बुजुर्ग पर चढ़ा दी कार,...

राजस्थान में बेखौफ बदमाश, 70 साल के बुजुर्ग पर चढ़ा दी कार, CCTV देख कांप जाएगी आपकी भी रूह

Published on

बूंदी:

बूंदी जिले के हट्टीपुरा स्टेट हाईवे पर जमीनी विवाद के चलते एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को कार से कुचलने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में तेज गति से आई एक डिजायर कार ने सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग छोगा लाल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें बूंदी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कोटा रेफर कर दिया गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कार चालक ने जानबूझकर बुजुर्ग को टक्कर मारी और फिर मौके से फरार हो गया।

जमीनी विवाद बना कारण
पुलिस जांच में सामने आया कि यह घटना लंबे समय से चले आ रहे जमीनी विवाद का नतीजा है। दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी। नवंबर 2024 में सदर थाने में इस विवाद को लेकर मामला दर्ज हुआ था, और पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश भी की थी। लेकिन दोनों पक्ष राजीनामे के लिए तैयार नहीं थे, जिसके चलते यह हिंसक वारदात हुई।

आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
सदर थाना प्रभारी रमेश आर्य ने बताया कि घटना हट्टीपुरा स्टेट हाईवे की है। पीड़ित छोगा लाल ने अपनी शिकायत में कहा कि वह अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी दौलतपुरा गांव की ओर से आई कार में सवार लोगों ने जान से मारने की नीयत से उन्हें तेज गति से टक्कर मार दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, और हमलावरों की तलाश जारी है।

हिंसक घटना के बाद पुलिस की सख्ती
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद पुराना है। पुलिस ने पहले भी इस मामले में हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला। अब इस हिंसक घटना के बाद पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इस घटना ने जमीनी विवादों के खतरनाक परिणामों को फिर से उजागर किया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि विवादों को बातचीत से सुलझाएं और हिंसा से बचें। मामले की गहन जांच जारी है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...