21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यप्रेमिका किन्नर को दिल दिया, फिर लूट की रची साजिश, फतेहपुर पुलिस...

प्रेमिका किन्नर को दिल दिया, फिर लूट की रची साजिश, फतेहपुर पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Published on

फतेहपुर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में किन्नर के प्रेम में दीवाने युवक ने लूट की साजिश रची थी। साजिशकर्ता के साथ प्रेमिका किन्नर समेत 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करके 24 घंटे के भीतर पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। एसपी धवल जायसवाल ने शनिवार दोपहर प्रेस कांफ्रेंस करके घटना के बारे में जानकारी दी।

किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव निवासी सूरज दीक्षित रामलीला और डांस प्रोग्राम का कॉन्ट्रैक्ट लेता है। कार्यक्रम के दौरान परी उर्फ अनुज किन्नर से उसकी दोस्ती हो गई। करीब एक साल पहले यह दोस्ती सूरज और किन्नर परी के बीच प्रेम-प्रसंग में बदल गई। परी के साथ ही गाजीपुर जिले के कासिमाबाद की रहने वाली किन्नर ट्विंकल उर्फ डब्लू भी काम करती थी, जिसे पैसों की जरूरत थी। इसके लिए एक सप्ताह पहले सूरज ने लूट की साजिश की योजना बनाई। इसके बाद शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे सूरज बाइक पर सवार होकर बैग में 40 ग्राम सोने के जेवरात और 720 ग्राम चांदी लेकर अपने घर से फतेहपुर शहर आ गया।

साजिश में गांव का शिवांश भी शामिल
इसके बाद योजना के तहत अपने गांव के ही शिवांश मिश्रा को सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज बुलाकर सोने का हार कील और मंगलसूत्र बेचने को दिया। बाकी के सोने-चांदी से भरे जेवरात के बैग को प्रेमिका किन्नर परी के पास रख दिया था। शिवांश एक अज्ञात महिला के सहयोग से 2.5 ग्राम सोने के जेवरात को एक ज्वेलर के हाथ 2 लाख में बेचकर 1.80 लाख रुपये सूरज को दिया। वहीं, सहयोगी महिला को भी जेवर बिकवाने के एवज में 20 हज़ार रुपये दिए। इन रुपयों में से डेढ़ लाख रुपये किन्नर राधिका उर्फ आदित्य को किन्नर ट्विंकल के गांव कासिमाबाद जनपद गाजीपुर पहुंचाने के लिए दिया। बाकी के 30 हज़ार रुपये साजिशकर्ता सूरज ने अपने पास रख लिए।

थरियांव पुलिस को दी लूट की सूचना
इसके बाद प्लान के मुताबिक, बाइक से वापस लौटते समय सूरज थरियांव थाना क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज हाईवे स्थित हसवा गांव के पास शाम करीब छह बजे पहुंचकर लूट के घटना की जानकारी पुलिस दी। सरेशाम लूट की वारदात सुनते ही स्थानीय थाना पुलिस के साथ एसपी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद सूरज से मामले की पूछताछ की। इस दौरान उसने बुलेट सवार दो बदमाशों के द्वारा 40 ग्राम सोने के आभूषण और 742 ग्राम चांदी से भरे बैग को लूटने की बात बताई।

जांच में झूठी निकली घटना
पुलिस की पूछताछ के दौरान घटना संदिग्ध होने पर एसपी ने स्थानीय थाना पुलिस के साथ सर्विलांस और एसओजी सहित टीमों को लगाया गया। जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि किन्नर प्रेमिका के प्यार में दीवाने युवक ने फर्जी लूट की पटकथा रची थी।

1.80 लाख रुपये और फर्जी लूट के जेवरात बरामद
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि साजिशकर्ता मुख्य आरोपी सूरज दीक्षित के साथ उसकी प्रेमिका किन्नर परी उर्फ अनुज, शिवांश मिश्रा, अमित सोनी और किन्नर राधिका उर्फ आदित्य व छवि उर्फ जीशान समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इनके कब्जे से फर्जी घटना में लूटे गए सोने के 40 ग्राम जेवर और चांदी के 720 ग्राम आभूषण पुलिस ने बरामद किए। वहीं, जेवरों को बेचकर मिले 1.80 लाख रुपये भी पुलिस को इनके पास से मिले हैं। आरोपियों पर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...