19.3 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराज्यबीच बाजार लड़कियों के दो गुट में जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

बीच बाजार लड़कियों के दो गुट में जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

Published on

कोरिया,

छत्तीसगढ़ बैकुंठपुर जिला से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां बीच बाजार कुछ लड़कियां एक दूसरे के साथ मारपीट कर रही हैं. मौके पर मौजूद लोगों ने इस लड़ाई को रोकने की कोशिशें भी की पर वह नहीं मानी और एक दूसरे के बाल खींचकर मारपीट करती रहीं. यह मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है.

किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. लड़कियों के बीच किस बात को लेकर मारपीट हुई इसका खुलासा अबतक नहीं हो सका है. लेकिन इलाके में लड़कियों के बीच हुई ये मारपीट की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.

बताया जा रहा है कि लड़कियों के बीच मारपीट की घटना बाजारपारा पैलेस रोड हनुमान मंदिर के सामने हुई. पहले लड़कियों के बीच बहस शुरू हुई फिर बात मारपीट तक पहुंच गई. लड़कियों ने एक-दूसरे पर जमकर लात और घूंसे चलाए, साथ ही जमकर गंदी-गंदी गालियां भी दी. लड़कियों को ऐसे मारपीट करता देख लोग हैरान रह गए.

वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि लड़कियों की मारपीट का एक वीडियो उनके संज्ञान में आया है. जिसकी जांच की जा रही है, फिलहाल किसी भी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है. शिकायत मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी. लड़कियां खालपारा की रहने वाली बताई जा रही हैं.

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...