23.9 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यमणिपुर के इंफाल में दो समूहों के बीच गोलीबारी, सिनाम कोम गांव...

मणिपुर के इंफाल में दो समूहों के बीच गोलीबारी, सिनाम कोम गांव को बनाया निशाना

Published on

नई दिल्ली,

मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में बुधवार की सुबह दो सशस्त्र समूहों के बीच गोलीबारी की घटना हुई है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. कांगपोकपी जिले की पहाड़ियों से सशस्त्र लोगों ने सिनाम कोम गांव को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पहाड़ियों की तलहटी में तैनात ‘विलेज वॉलंटियर्स’ ने जवाबी कार्रवाई भी की.

घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं. हालांकि, अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है. मंगलवार रात को भी इंफाल ईस्ट के थमनापोकी और पास के यूयोक चिंग में सशस्त्र लोगों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई.

पिछले साल मई से मणिपुर में हो रही हिंसा
पिछले साल मई महीने से मणिपुर में मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय हिंसा में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो चुके हैं. इस बीच आज इंफाल में सुशासन दिवस कार्यक्रम के दौरान मणिपुर के मुख्यमंत्री ने बीजेपी को मणिपुर को बचाने और राज्य में संघर्ष को हल करने के लिए सक्षम बताया.

सिर्फ बीजेपी ही मणिपुर को बचा सकती है – सीएम
सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा, “आज मणिपुर में जो कुछ हो रहा है उसके कई कारण हैं. जो लोग राज्य को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं, वे पूछ रहे हैं कि सरकार क्या कर रही है… वे सत्ता के भूखे हैं.” मुख्यमंत्री ने कहा, “किसी विशेष समुदाय के खिलाफ नहीं है. बीजेपी का रुख स्पष्ट है. हम मिलजुल कर रहने के विचार में विश्वास करते हैं.”

सीएम सिंह ने कहा, “सिर्फ बीजेपी ही मणिपुर को बचा सकती है… बीजेपी नेताओं में राष्ट्रीयता और सामाजिक न्याय की गहरी समझ है. वे राष्ट्र के हित में यथार्थवादी राजनीति करते हैं… अगर मुझे बीजेपी की ओर से टिकट नहीं दिया जाता है, तो भी मैं पार्टी के साथ रहूंगा.”

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...