6.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यरोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में फायरिंग, चार घायल

रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में फायरिंग, चार घायल

Published on

रोहतक

हरियाणा के रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में शनिवार शाम हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में चार लोग घायल हो गये हैं। घायलों रोहतक के पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती करवाया गया है। पीजीआईएमएस पुलिस स्टेशन के एसएचओ प्रमोद गौतम के अनुसार एक कार सवार युवक ने दूसरी कार पर फायरिंग कर दी जिसके बाद वहां पर हंगामा शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार फिल्हला घटना के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है। वहीं महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि पैसों के लेनदेन को लेकर दो गुटों के बीच यह झगड़ा था और जिसमें यह फायरिंग हुई है।

आज महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का कार्यक्रम था. जैसे ही बंडारू दत्तात्रेय के महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से निकलने के लगभग 20 मिनट बाद लाइब्रेरी तथा गेट नंबर 1 के पास ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई, जिसमें चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जो कुलदीप, सुशील, विजित व हर्ष बताए गए हैं। घायलों में दो रोहतक के गांव आसन व दो झज्जर के गांव दुबधन व खेड़ी आसरा के रहने वाले हैं। किसी के सिर व तो किसी के हाथ पर गोली लगी थी। चारों को पीजीआई ले जाया गया, जहां से परिजन निजी अस्पताल में ले गए।

पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी दो गाड़ियों में सवार होकर आए थे। उनमें से एक नंबर गेट के पास कार पोल से टकरा गई। इसके बाद हमलावर दूसरी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...