21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यबुलंदशहर में NH-34 पर कोहरे का कहर, आपस में टकराए 1 दर्जन...

बुलंदशहर में NH-34 पर कोहरे का कहर, आपस में टकराए 1 दर्जन से ज्‍यादा वाहन, कई घायल

Published on

बुलंदशहर:

बुलंदशहर में नेशनल हाईवे 91 पर घने कोहरे की वजह से एक दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी वाहनों को हटवा दिया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

बुलंदशहर के दिल्ली बदायूं हाईवे खुर्जा स्थित मधुसूदन डेरी के पास घने कोहरे के चलते अचानक एक के बाद एक 10 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। हाईवे पर सबसे पहले रोडवेज बस और सिलेंडर से भरे ट्रक में टक्कर हुई थी। घटना में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ घायल मौके से ही अपने घर चले गए। घटना के बाद हाईवे पर खड़े वाहनों को पुलिस ने क्रेन के जरिए साइड कर दिया और हाईवे पर लगने वाले जाम को खुलवा दिया गया है।

स्थानीय निवासी राकेश ने बताया कि कोहरा की वजह से अचानक ट्रक बस और कई गाड़ी आपस में टकरा गई। ट्रक वाले ने अचानक ब्रेक मार दिए थे जिसके चलते यह हादसा हुआ है। खुर्जा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भेजा गया है। हाईवे पर लगे जाम खुलवा दिया गया हैं।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...