22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यनीतीश कुमार के बुलडोजर से डर गया पूर्व डिप्टी सीएम का भाई,...

नीतीश कुमार के बुलडोजर से डर गया पूर्व डिप्टी सीएम का भाई, भागे-भागे पहुंचा एसपी ऑफिस और फिर…

Published on

बेतिया

बिहार की पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू ने बेतिया एसपी ऑफिस में सरेंडर कर दिया है। पिन्नू पर अपहरण और जबरन जमीन रजिस्ट्री कराने का आरोप था। पुलिस के अनुसार, शनिवार को उसने शिवपूजन महतो का अपहरण किया और धमकी देकर जमीन लिखवा ली। मारपीट के बाद उसे छोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया और कोर्ट ने कुर्की वारंट जारी किया। पुलिस ने उसके घर पर नोटिस चिपकाया और कुर्की की तैयारी की।

क्या है आरोप
पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई पर गंभीर आरोप लगे थे। आरोप है कि रवि कुमार उर्फ पिन्नू ने शनिवार को शिवपूजन महतो का अपहरण कर लिया था। उसने हथियार के बल पर महतो को धमकाया और स्टांप पेपर पर जमीन अपने नाम लिखवा ली। इसके बाद पिन्नू ने महतो के साथ मारपीट भी की और फिर उसे छोड़ दिया। इस घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

बुलडोजर के डर से सरेंडर
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुफस्सिल थाने में पिन्नू के खिलाफ अपहरण और जबरन जमीन रजिस्ट्री कराने का मामला दर्ज किया गया। मामला हाई-प्रोफाइल होने के कारण पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया। बेतिया की कोर्ट ने पिन्नू के खिलाफ कुर्की का वारंट जारी किया। शनिवार सुबह पुलिस बैंड-बाजे के साथ उसके घर पहुंची। पुलिस ने उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया। अगर पिन्नू सरेंडर नहीं करता तो उसके घर पर बुलडोजर चलाया जाता। इस कार्रवाई के डर से पिन्नू बेतिया एसपी ऑफिस पहुंचा और सरेंडर कर दिया।

तीन दिन पहले कोर्ट भी पहुंचा था पिन्नू
इससे पहले भी पिन्नू ने कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश की थी। तीन दिन पहले वह बेतिया कोर्ट पहुंचा था, लेकिन पुलिस को देखकर वहां से भाग गया। यह पहली बार है जब पिन्नू के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ है। हालांकि, यह पहला मामला नहीं है जब पिन्नू पर आपराधिक आरोप लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, पिन्नू पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। लेकिन मंत्री का भाई होने के कारण पुलिस उस पर कार्रवाई करने से हिचकिचाती रही। मीडिया में खबरें आने और विपक्ष के दबाव के बाद पुलिस ने आखिरकार कार्रवाई की और पिन्नू ने सरेंडर कर दिया।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this