12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यग्रामीणों की जमीन पर पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा ने किया अवैध कब्जा,...

ग्रामीणों की जमीन पर पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा ने किया अवैध कब्जा, गांव वालों ने किया विरोध तो कर दी पिटाई

Published on

प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के लालगंज कोतवाली के एक गांव में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा ने ग्रामीणों की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो विधायक के गुंडों ने उनके साथ मारपीट की। पूर्व विधायक जमीन हथियाने के लिए ग्रामीणों पर सरेआम जुल्म ढा रहे हैं और पुलिस उन्हें रोकने के बजाय उनके साथ बदसलूकी कर रही है। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

गलत तरीके से जमीन की नपाई
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के गुंडे ग्रामीणों के साथ न सिर्फ बदसूलकी कर रहे है, बल्कि उन्हें पीट भी रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने महिलाओं के साथ धक्कामुक्की और अभद्रता की। दरअसल, जिले के भदारी कला के गांव शिवबक्स में भारी पुलिस बल और राजस्व की मौजूदगी में गलत तरीके से जमीन की नपाई हो रही थी। जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे थे। शिवाकांत ओझा अपने रासुख का गलत इस्तमाल करके गरीब किसानों को प्रताड़ित कर रहे है। इस दौरान उनकों गुंडों ने महिलाओं के साथ गाली गलौज की और गांव वालों पर मुकद्दमा करने की धमकी भी दी। पुलिस की मौजूदगी सारा हंगामा होता रहा।

न्यायालय में मामला विचाराधीन
बता दें कि लालगंज कोतवाली के भदारी कला के गांव शिवबक्स का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा जमीन पर आज अपने गुंडों व पुलिस बल के साथ अवैध रूप से कब्जा करने के लिए आए। जिसका विरोध ग्रामीणों ने किया। ग्रामीणों ने कहा कि ये उनकी पुस्तैनी जमीन है। जिस पर पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, अपने बेटे के साथ अपने हिस्से से ज्यादा जमीन पर कब्जा कर रहें है।

पूर्णांश ओझा बोले- कुर्मी परिवार जमीन खाली नहीं कर रहा
पूर्व मंत्री शिवकांत ओझा के बेटे पूर्णांश ओझा ने कहा कि ये लोग वहां पर मौजूद नहीं थे, जबकि पुलिस और लेखपाल मेड़बन्दी करने पहुचे थे। तो वहां पर रहने वाले कुछ कुर्मी परिवारों ने महिलाओं को आगे करके पुलिस और सरकारी अधिकारियों से बदतमीजी करनी शुरू कर दी। लाठी डंडे चलाने लगे जिसमे एक दरोगा रैंक के अधिकारी को चोट भी आई है। पूर्व मंत्री के पुत्र के अनुसार ज़मीन मुसलमानों की थी लेकिन उसपर कब्ज़ा कुर्मी परिवारों का था। जिसको कि 5 साल पहले मुस्लिमों से शिवकांत ओझा ने ज़मीन खरीदी थी। इसके बाद कोर्ट से डिक्री भी करवा ली गई थी। खतौनी में नाम भी चढ़वा लिया गया, उसके बावजूद कुर्मी परिवार जमीन खाली नहीं कर रहा है।

लालगंज SHO बोले- कोई झड़प नहीं हुई
वहीं इस मामले को लेकर लालगंज SHO ने कहा कि कोई झड़प नहीं हुई है। राजस्व कर्मचारी अपना काम कर रहे थे। ग्रामीण पूर्व विधायक का विरोध कर रहे थे। मामला समझा बुझाकर शांत कराया गया। हमने ग्रामीणों को कहा है कि संबंधित अधिकारियों के पास जाकर अपनी बात रखें।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...