9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यगाजियाबाद की चार सहेलियों ने एक साथ छोड़ा घर, शामली में मिलीं,...

गाजियाबाद की चार सहेलियों ने एक साथ छोड़ा घर, शामली में मिलीं, क्राइम शो से मिला आइड‍िया

Published on

गाजियाबाद

पैरंट्स की डांट से नाराज़ होकर 9वीं क्लास में पढ़ने वाली चार किशोरियों ने घर छोड़ दिया। 12 नवंबर को इस मामले में एक बच्ची के पिता ने लिंक रोड थाने में शिकायत दी थी। इसके बाद थाने के साथ ही स्वॉट टीम ने लड़कियों को शामली से ढूंढ निकाला।

एसीपी साहिबाबाद ने बताया कि लापता हुई तीन लड़कियां लिंक रोड क्षेत्र और 1 दिल्ली की रहने वाली है। चारों दिल्ली आनंद विहार के एक स्कूल में पढ़ती थीं। सभी साथ में घर से निकली थीं। सूचना के बाद मामले में सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। इसी के ज़रिये पुलिस उन तक पहुंची।

एक सहेली ने पुलिस, लोगों से मांगी मदद
पुलिस की जांच में सामने आया है कि चारों छात्राओं में से दो अपने पैरंट्स के व्यवहार से नाराज थीं। वहीं, दो उनका साथ देने के लिए लिए प्लान में शामिल हुई थीं। 12 नवंबर को वह चारों स्कूल नहीं गईं। उन्होंने आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर कपड़े बदले और वहां से ट्रेन से शामली पहुंचीं। इस दौरान चार में से एक के पास मोबाइल था।

एक किशोरी ने कहा कि उसने कई क्राइम शो में देखा है कि पुलिस मोबाइल से लोगों तक पहुंच जाती है तो उसने अपनी दोस्त का मोबाइल तोड़कर सड़क किनारे डाल दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें देखा तो उन्होंने परिवार के आने की बात कह दी। हालांकि उसमें से एक ने लोगों से मदद मांगी और इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद चारों किशोरियों को बरामद किया गया।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...