9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यचौथी क्लास के बच्चे को लोहे की स्केल से पीटा, शरीर पर...

चौथी क्लास के बच्चे को लोहे की स्केल से पीटा, शरीर पर पड़े निशान, टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published on

सुल्तानपुर:

उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक स्कूल का दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक टीचर ने गुस्से में चौथी क्लास के मासूम छात्र को बेरहमी से पीट दिया। बताया जा रहा है कि बच्चे की पिटाई लोहे की स्केल से की गई। शिक्षक प्रवीण सिंह ने कक्षा चार के छात्र की सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी, क्योंकि वह एक प्रश्न नहीं पूरा नहीं कर सका। छात्र के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच में जुट गई है।

सात वर्षीय वेदांत सिंह कादीपुर के कटसारी का रहने वाला है। शुक्रवार को स्कूल के अंतिम पीरियड में शिक्षक प्रवीण सिंह ने एक प्रश्न पूरा न कर पाने पर उसकी पिटाई कर दी।आरोप है कि बच्चे को लोहे की स्केल से बेरहमी से मारा गया। इस दौरान बच्चे के चेहरे और पीठ पर गंभीर चोट के निशान बन गए।

स्कूल प्रबंधन पर धमकी देने का भी आरोप
सुल्तानपुर निवासी पीड़ित छात्र के चाचा हरीश कुमार सिंह ने मामले की कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि जब वे स्कूल के प्रधानाचार्य और प्रबंधक से मिले, तो उन्होंने छात्र को ही दोषी बताया। साथ ही कार्रवाई करने पर बच्चे की जिंदगी बर्बाद करने की धमकी भी दी। इसके बाद मामले के काफी तुल पकड़ लिया। वहीं सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this