22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्यबिहार NEET-UG में फर्जीवाड़ा, दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 8 अभ्यर्थियों...

बिहार NEET-UG में फर्जीवाड़ा, दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 8 अभ्यर्थियों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया नया केस

Published on

नई दिल्ली,

सीबीआई ने बिहार के पूर्णिया में नीट-यूजी, 2024 के चार अभ्यर्थियों द्वारा कथित रूप से नकल करने के मामले में नया मामला दर्ज किया है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने राज्य सरकार के अनुरोध पर बिहार पुलिस से मामले को अपने हाथ में ले लिया. इस मामले में दर्ज एफआईआर के अनुसार, पिछले साल 5 मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा के केंद्रों में से एक एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल ने आरोप लगाया है कि अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक्स से पता चला है कि असली अभ्यर्थियों के बजाय चार नकलची परीक्षा दे रहे थे.

दूसरे के नाम पर दी परीक्षा
एफआईआर के अनुसार, भोजपुर के नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर के आशीष कुमार की जगह परीक्षा दी, जालौर (राजस्थान) के कमलेश कुमार ने सीवान के धीरज प्रकाश की जगह, बेगूसराय के सौरभ कुमार ने सीतामढ़ी के तथागत कुमार की जगह और सीतामढ़ी के मयंक चौधरी ने मुजफ्फरपुर के दीपक कुमार सिंह की जगह परीक्षा दी. सीबीआई ने सभी आठों के खिलाफ कथित रूप से नकल, धोखाधड़ी और जालसाजी समेत अन्य मामलों में केस दर्ज किया है.

नीट-यूजी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है. यह परीक्षा 5 मई, 2024 को 571 शहरों में 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें 14 विदेशी शहर भी शामिल थे. इस परीक्षा में 23 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे.

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सीबीआई को सौंपी जांच
बिहार पुलिस ने कथित रूप से पेपर लीक होने की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई शुरू की और जल्द ही यह एक बड़े राजनीतिक मुद्दे में बदल गया. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी, जिसने बिहार सहित विभिन्न राज्यों से जांच अपने हाथ में लेते हुए मामले में कई FIR दर्ज की थीं. एजेंसी ने पिछले साल 23 जून को मामले में पहली FIR दर्ज की थी.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this