4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्य'यूपी में बाबा हैं, यूपी में बाबा' गाने वाली अनामिका के भाई...

‘यूपी में बाबा हैं, यूपी में बाबा’ गाने वाली अनामिका के भाई पर लगा गैंगस्टर

Published on

ललितपुर,

‘यूपी में बाबा हैं, यूपी में बाबा…’ कविता गाने वाली कवयित्री अनामिका अंबर के भाई के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है. यूपी के ललितपुर जिले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है. पुलिस का कहना है कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सहित आठ लोगों पर लोगों को डराने-धमकाने और जमीनों पर कब्जा करने का आरोप है.

सदर कोतवाली में पुलिस ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक उनके पुत्रों राजकुमार खटीक, जितेंद्र खटीक सहित 8 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है. इन आठ आरोपियों में जितेंद्र जैन उर्फ बंटी जैन पुत्र उत्तम चंद्र जैन भी शामिल हैं.

जितेंद्र जैन कवयित्री अनामिका अंबर के छोटे भाई हैं. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान कवयित्री अनामिका अंबर ने ‘यूपी में बाबा हैं, यूपी में बाबा…’ कविता गाई थी. इस कविता की वजह से उन्होंने सोशल मीडिया में काफी सुर्खियां भी बटोरीं थीं.

जिला बार एसोसिएशन ने की हड़ताल
फिलहाल जितेंद्र जैन उर्फ बंटी जैन पर गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद जिले के जिला बार एसोसिएशन ने सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी है. बार एसोसिएशन ने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया है. जितेंद्र जैन के पिता उत्तम चंद्र जैन पूर्व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं.मामले में जिला बार एसोसिएशन ललितपुर के सदस्य वैभव जैन ने कहा कि पुलिस ने जितेंद्र जैन के खिलाफ गलत आरोपों में केस दर्ज कर गैंगस्टर की कार्रवाई की है.

मामले को लेकर क्या बोले एसपी
ललितपुर के एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने कहा, “पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक पर गैंग बनाकर लोगों को डरा धमकाकर जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करने, गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप है.”इसको लेकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक, राजकुमार खटीक, जग्गू कुशवाहा, जितेंद्र जैन, प्रीतम, जितेंद्र खटीक और जयश्री खटीक पर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम 1986 के तहत केस दर्ज किया गया है.

पिता बोले- पुलिस मामले की सही से जांच करे
जितेंद्र जैन के पिता उत्तम चंद्र जैन से जब बात की तो उन्होंने कहा कि उनके दो बच्चे हैं. बेटी अनामिका अंबर राष्ट्रीय कवियत्री है. बेटा मंडी में व्यापार करता है. मैंने बेटे जिंतेंद्र जैन के नाम पर एक प्लॉट खरीदा था. इसके पास कुछ अन्य लोगों के भी प्लॉट थे.

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक का जमीन को लेकर किसी के साथ विवाद हुआ था. इस मामले में बेटे जितेंद्र सहित कुछ अन्य लोगों पर गलत तरीके से केस दर्ज किया गया. उसी केस के आधार पर पुलिस ने गलतफहमी के तहत मेरे बेटे पर भी गैंगस्टर की कार्रवाई की है. हम चाहते हैं कि पुलिस मामले की सही से जांच कर न्याय करे.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...