बुलंदशहर
बुलंदशहर के सिकंदराबाद की BATX Energies कंपनी में गैस रिसाव होने से बड़ा हादसा हो गया है। शुरुआती खबरों में दो लोगों की मौत बताई गई। तीसरे व्यक्ति को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।
कंपनी में ओपनिंग से पहले ट्रायल चल रहा था। इसी दौरान गैस रिसाव होने से हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि दम घुटने से मुरादाबाद के अंकुश और गुलावठी के सतेंद्र की मौत हुई है। सूचना के बाद पुलिस के आला अफसर मौके पर, रेस्क्यू करके सबको निकाला गया। सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित BATX Energies का मामला।
