9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्य'गहलोत ने कुर्सी बचाने के लिए विधायकों को बनाया राज्यमंत्री', BJP सांसद...

‘गहलोत ने कुर्सी बचाने के लिए विधायकों को बनाया राज्यमंत्री’, BJP सांसद बोलीं- पहले कांग्रेस को जोड़ें राहुल

Published on

दौसा

राजस्थान में सियासी संग्राम के बीच बीजेपी सांसद जसकौर मीणा ने रविवार को कांग्रेस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा हमला बोला। बीजेपी सांसद ने दौसा में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 4 साल से प्रदेश की सरकार ने विकास में सहयोग नहीं दिया और मुख्यमंत्री विधायकों को प्रभावित करके अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं। कुर्सी बचान के लिए विधायकों को राज्यमंत्री का दर्जा दे रहे हैं। भगवान उनको सद्बुद्धि दे और वह आपसी लड़ाई बंद करें क्योंकि कांग्रेस में विघटन चल रहा है।

जसकौर मीणा ने कहा कि सचिन पायलट नौजवान हैं और उनमें प्रगति व सोच का भाव है। एक तरफ तो अनुभव है और दूसरी तरफ जोश है। ऐसे में पिछले 4 साल से यह अनुभव और जोश एक नहीं हुआ, जिसके कारण राजस्थान की जनता के साथ अन्याय हो रहा है। बीजेपी सांसद जसकौर मीणा ने भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी को पहले कांग्रेस जोड़नी चाहिए और उसके बाद भारत छोड़ो यात्रा की बात करनी चाहिए।

भारत जोड़ो यात्रा का चुनाव में नहीं दिखेगा असर: जसकौर मीणा
बीजेपी सांसद ने कहा कि भारत तो जुड़ा हुआ है और देश के 19 राज्यों में भाजपा का शासन है। ऐसे में वो परेशान होकर यात्राएं कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा का आगामी चुनाव में कोई भी प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनता ने मन बना लिया है और आगामी राजस्थान के 2023 के विधानसभा चुनाव और देश में 2024 के लोकसभा चुनाव में कमल का फूल खिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज पूरे देश में भाजपा के नेताओं ने खादी के वस्त्र खरीदे। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर खादी वस्त्र खरीदने का अभियान चलाया गया। दौसा में भी बीजेपी सांसद जसकौर मीणा खादी समिति के शोरूम में पहुंची और वहां खादी उत्पादों को देखा और उसके बाद अपने लिए 2 साड़ियां खरीदी। साथ ही अपने स्टाफ के लिए भी खादी के वस्त्र खरीदें। इस दौरान सांसद जसकौर मीणा ने बुनकरों से भी चर्चा की, इस दौरान सांसद जसकौर मीणा ने भरोसा दिलाया कि बुनकरों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने खादी समिति की अलग-अलग शाखाओं में जाकर खादी से बने उत्पादों को देखा और उनकी सराहना की।

मीडिया से बात करते हुए सांसद जसकौर मीणा ने कहा कि खादी हमारी पहचान है और पहले घर-घर में खादी का कपड़ा तैयार किया जाता था। लेकिन पिछले 75 वर्षों में खादी का चलन और उपयोग कम हुआ है। लेकिन जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश में आई है तब से खादी को प्रमोट किया गया है। इस वजह से खादी के उत्पादन और बिक्री में 200% इजाफा हुआ है। यहां से खादी विदेशों में भी प्रचलित हुई है। ऐसे में आगामी समय में भी प्रयास रहेगा कि खादी आधुनिक बने और देश व विदेश में खादी की एक बड़ी पहचान स्थापित हो सके।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...