11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यगहलोत या पायलट ? मुख्यमंत्री पद के लिए जनता की पसंद कौन,...

गहलोत या पायलट ? मुख्यमंत्री पद के लिए जनता की पसंद कौन, जानने में जुटी कांग्रेस

Published on

जयपुर

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजस्थान के लोगों में कांग्रेस के प्रति क्या विचार है। लोग कांग्रेस संगठन और सरकार के प्रति क्या भावना रखते हैं। यह जानने के लिए पार्टी आलाकमान की तरफ से राजस्थान में सर्वे करवाया जा रहा है। सर्वे की जिम्मेदारी दक्षिण भारत की एक एजेंसी को दी गई है। यह एजेंसी राजस्थान की सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों से सवाल पूछेगी। सर्वे की रिपोर्ट तैयार होने के बाद कांग्रेस आलाकमान को सौंपी जाएगी। संगठन में जिम्मेदार पदों की कुर्सी और विधानसभा चुनाव के टिकिट वितरण भी इसी रिपोर्ट के आधार दिए जाने की रणनीति है। एजेंसी के प्रतिनिधियों ने सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है।

गहलोत या पायलट में से सरकार रिपीट कौन करवा सकते है..
सर्वे करने वाली एजेंसी ने सवालों का पुलिंदा तैयार किया है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण सवाल यही है कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार कौन रिपीट करवा सकते हैं, अशोक गहलोत या सचिन पायलट। साथ ही इसकी वजह भी पूछी जा रही है। गहलोत और पायलट के बीच बनी टकराव की स्थिति से प्रदेश कांग्रेस को क्या नुकसान हो रहा है। इस नुकसान की भरपाई कैसे की जा सकती है। आगामी चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाना चाहिए। ऐसे सवालों के साथ राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर कई प्रश्न शामिल किए गए हैं। सरकार की कौन कौन सी योजनाएं जनकल्याणकारी है। ज्यादातर लोग किस योजना का लाभ हासिल कर रहे हैं। इन योजनाओं की क्रियान्वती को लेकर आ रही कठिनाइयों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

संगठन के बारे में भी जुटाई जा रही जानकारी
आगामी चुनाव को लेकर सरकार के प्रति लोगों की राय जानने के साथ कांग्रेस संगठन के बारे में भी जानकार जुटाई जा रही है। सर्वे के तहत लोगों से पूछा जा रहा है कि वे संगठन में क्या बदलाव देखना चाहते हैं। संगठन के लिए कौन व्यक्ति ज्यादा उपयोगी साबित हो सकते हैं। कौन से नेता ऐसे हैं जो आगामी चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही लोगों से यह भी पूछा जा रहा है कि आगामी चुनावों में कांग्रेस कितनी सीटें जीत सकती है। सर्वे के लिए सभी जिलों में अलग अगल टीमें रवाना की गई है। एजेंसी के प्रतिनिधि ग्रामीण अंचल के लोगों से मिलकर उनकी राय लेने में जुटी है।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...