4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यगहलोत-पायलट की रस्‍साकशी ले डूबेगी, राजस्थान में 'कांग्रेस तोड़ो' लड़ाई तेज, समझें...

गहलोत-पायलट की रस्‍साकशी ले डूबेगी, राजस्थान में ‘कांग्रेस तोड़ो’ लड़ाई तेज, समझें गणित

Published on

जयपुर

राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर एक बार फिर संकट मंडरा रहा है। 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ये संकेत अच्छे नहीं हैं। अशोक गहलोत गुट के विधायकों ने इस्तीफा देने का मन बना लिया है। गहलोत सरकार में मंत्री और विधायाक खाचरियावास ने दावा किया है गहलोत गुट के पास 92 विधायक हैं जो विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के पास जाकर अपना इस्तीफा सौंप देंगे। बताया जा रहा है कि गहलोत गुट के विधायक सीएम फेस के तौर पर सचिन पायलट की दावेदारी से नाराज हैं। विधायकों का कहना है कि अशोक गहलोत ने उनसे पूछकर यह फैसला नहीं लिया इसलिए हमने इस्तीफा देने का एलान किया है। उनका यह भी कहना है कि पायलट से उनकी नाराजगी नहीं है।

गहलोत गुट के विधायकों की नाराजगी समझिए
राजधानी जयपुर में स्थित सीएम आवास पर 25 सितंबर यानी आज सीएम आवास पर विधायक दल की बैठक होने वाली थी। बैठक का समय 7 बजे था जो शुरू ही नहीं हो पाई। इसे बाद में रद्द करने की खबर भी सामने आ रही है। विधायक दल की बैठक शुरू होने से पहले विधायकों की एक बैठक विधायक शांति धारीवाल के घर पर भी हुई थी। वहां सचिन पायलट के नाम पर जैसे चर्चा शुरू हुई गहलोत गुट के विधायक खफा हो गए। वहां मौजूद 92 विधायकों ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। गहलोट गुट के सभी विधायक विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

क्या बोले गहलोत सरकार में मंत्री खाचरियावास
अशोक गहलोत सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने गहलोत के फैसले से नाराज होकर कहा कि सभी विधायक गुस्से में हैं और इस्तीफा दे रहे हैं। हम इसके लिए अध्यक्ष के पास जा रहे हैं। विधायक इस बात से खफा हैं कि CM अशोक गहलोत उनसे सलाह लिए बिना फैसला कैसे ले सकते हैं। हालांकि मीडिया के सामने कुछ देर में उनके रुख में बदलाव भी देखने को मिला। विधायक खाचरियावास ने कहा कि सरकार नहीं गिरी है। हमारे परिवार के मुखिया(अशोक गहलोत) हमारी बात सुनेंगे तो नाराजगी दूर हो जाएगी। लोकतंत्र संख्या बल से चलता है। राजस्थान के विधायक जिसके साथ होंगे, नेता वही होगा। हमें सचिन पायलट से नफरत नहीं है लेकिन गहलोत जी को हमारी बात सुननी चाहिए थी। 100 से अधिक विधायक एक तरफ हैं और 10-15 विधायक एक तरफ हैं। 10-15 विधायकों की बात सुनी जाएगी और बाकी की नहीं। पार्टी हमारी नहीं सुनती, अपने आप फैसले हो जाते हैं।

गहलोत-पायलट की लड़ाई कहीं भारी न पड़ जाए
राजस्थान में गहलोत और सचिन पायलट के बीच की यह लड़ाई कोई आज की नहीं है। इससे पहले भी दोनों नेताओं के बीच सबकुछ ठीक न होने की खबर आती रही है। कई बार तो ऐसी भी नौबत आई कि लगा पायलट खुद बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि बाद में इन खबरों का खंडन किया गया। आज गहलोत गुट के 90 से ऊपर विधायकों के इस्तीफे के ऐलान ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश कांग्रेस का एक धड़ा अब भी सचिन पायलट को राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहता है। प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा है कि अपने गुट के विधायकों में से ही किसी को एक को सीएम बना सकते थे पर ऐसा नहीं हुआ।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...