12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यगाजियाबाद: नहर में प्लास्टिक बैग में मिली लड़की की लाश, दो-तीन दिन...

गाजियाबाद: नहर में प्लास्टिक बैग में मिली लड़की की लाश, दो-तीन दिन पहले हत्या की आशंका

Published on

गाजियाबाद,

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र की गंगा नहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई. यहां कुछ स्थानीय निवासियों ने नहर के किनारे झाड़ियों में एक संदिग्ध बैग देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. ये एक प्लास्टिक बैग था जिसके अंदर एक किशोरी का शव बरामद हुआ.

सहायक पुलिस आयुक्त (मसूरी) सूर्यबली मौर्य ने इस मामले में जानकारी दी है कि मृतक लड़की की उम्र करीब 16 से 17 साल के बीच प्रतीत हो रही है. वह जीन्स और टॉप पहने हुई थी. शव पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन शव सड़ना शुरू हो चुका था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या दो-तीन दिन पहले की गई हो सकती है.

पुलिस ने शुरुआती जांच में यह आशंका जताई है कि शव को या तो नहर के ऊपर से गुजरती किसी चलती ट्रेन से या फिर किसी चलती कार से फेंका गया होगा. और नहर की तेज धार में शव को बहकर मसूरी क्षेत्र में पहुंचा जहां वह झाड़ियों में फंसा मिला.

फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जो 36 घंटे बाद किया जाएगा. यदि इस दौरान कोई परिजन सामने नहीं आता है, तो तय प्रक्रिया के तहत 72 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच की जा रही है, ताकि मृतका की पहचान सुनिश्चित की जा सके.

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...