6.3 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यनीतीश के '20 लाख रोजगार' पर गिरिराज सिंह का तंज, पैसा क्या...

नीतीश के ’20 लाख रोजगार’ पर गिरिराज सिंह का तंज, पैसा क्या जेल से आएगा?

Published on

पटना,

बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है. इसमें जातीय और क्षेत्रीय समीकरण का खास ध्यान रखा गया है. नीतीश कैबिनेट में मंगलवार को 31 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली.

राजद, जदयू और कांग्रेस गठबंधन की सरकार पर भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसा है. गिरिराज सिंह ने कहा कि यह अच्छी बात है कि नीतीश ने युवराज (तेजस्वी यादव) की बात को काटा नहीं, बल्कि आगे बढ़कर 10 लाख को 20 लाख कर दिया है. लेकिन उन्हें जनता को ये भी बताना चाहिए कि इसके लिए पैसा कहां से आएगा? क्या जेल से आएगा. नीतीश को उनकी इस योजना का ब्लू प्रिंट बताना चाहिए.

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि नीतीश को 2024 में मुख्यमंत्री पद से हटना है. इसलिए वे कुछ भी वादा करने से पीछे नहीं हट रहे हैं. एक बार फिर नीतीश के सीएम बनने पर गिरिराज ने कहा कि उन्हें पहली बार मुख्यमंत्री बीजेपी ने ही बनाया था और आखिरी बार भी भाजपा ने ही बनवाया है. फिलहाल का राजनीतिक घटनाक्रम तो बीच का एक इंटरवल है.

नीतीश कुमार के 2024 में प्रधानमंत्री पद के दावेदार होने की बात पर गिरिराज सिंह ने कहा कि बीजेपी में प्रधानमंत्री पद खाली नहीं है और नीतीश पीएम क्या सीएम बनने के लायक भी नहीं हैं. वो आज तक अपने दम पर अपनी पार्टी को जिताकर सीएम नहीं बने हैं. गिरिराज ने आगे कहा कि नीतीश ने एक बार अकेले चुनाव लड़कर देख लिया. तब उन्हें सिर्फ 2 सीट मिली थीं.

गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार अमरलता की बेल की तरह हैं. वो हमेशा दूसरे पेड़ के सहारे ही फलते-फूलते हैं. बात तो तब हो जब वो अपने दम पर फलें-फूलें. गिरिराज से जब तेजस्वी के उनकी चोटी को लेकर दिए गए बयान पर सवाल किया गया तो गिरिराज ने कहा, ‘हाथ जोड़कर निवेदन है. आप युवराज हैं. मैं किसान का बेटा हूं. आप मुझे गाली दें, आपको अधिकार है. लेकिन मेरी संस्कृति को गाली न दें. हिम्मत है तो किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति को गाली देकर दिखाइए. दरअसल, तेजस्वी ने कहा था कि चोटी रख लेने से कोई विद्वान नहीं हो जाता है.

बता दें कि मंगलवार को ही नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है. इसमें पिछड़ा और अतिपिछड़ा समुदाय से सबसे ज्यादा मंत्री बनाए गए हैं. वहीं, दलित-मुस्लिम और सवर्ण जातियों को तकरीबन बराबर प्रतिनिधित्व दिया गया है. आरजेडी ने भले ही सत्ता की कमान नीतीश कुमार को सौंप दी हो, लेकिन मंत्रिमंडल में जेडीयू से ज्यादा जगह ली है. कांग्रेस का कद पिछली बार से घट गया है.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...