7.7 C
London
Saturday, February 7, 2026
Homeराज्यसोना दो वरना पेट चीर डालेंगे… सऊदी अरब से लौट रहे रामपुर...

सोना दो वरना पेट चीर डालेंगे… सऊदी अरब से लौट रहे रामपुर के छह युवकों पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने किया किडनैप

Published on

मुरादाबाद:

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार की देर रात कार सवार बदमाशों ने खुद को पुलिस बताकर सऊदी अरब से लौट रहे रामपुर जिले के टांडा निवासी छह लोगों को हथियारों के बल पर कार समेत किडनैप कर लिया। बदमाशों ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। कार में पुलिस की कैप भी रखी हुई थी।

बदमाश सभी को मुरादाबाद के मूंढा पांडे क्षेत्र के एक फार्म हाउस पर ले गए। उसकी तलाशी ली। सोना पास होने से इनकार करने पर उनका पेट चीरने की धमकी दी। इसी दौरान एक युवक बदमाशों के चंगुल से निकलकर भाग गया और शोर मचा दिया। आसपास के लोग एकत्र हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी। रात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

मुरादाबाद के एसपी सिटी रणविजय सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाशों के नाम तौफीक और राजा हैं। राजा काशीपुर का निवासी है। तौफीक मुरादाबाद का रहने वाला है। दोनों ने पुलिस को अपने दो और साथियों के नाम बताए हैं, लेकिन पुलिस का मानना है कि बदमाशों की तादाद ज्यादा थी। पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी के मुताबिक रामपुर जिले के टांडा निवासी मोहम्मद नावेद, शाने आलम, मुतवल्ली, जाहिद और जुल्फिकार सऊदी अरब में नौकरी करते थे।

ये लोग शुक्रवार को लौट रहे थे। शाम को वह दिल्ली से मुरादाबाद के लिए कार से चले थे। आरोपियों को शक था कि अरब से आने वाले लोग सोना छिपाकर ला रहे हैं। सभी लोग चार साल के बाद अपने घर सऊदी अरब लौट रहे थे, इसलिए बदमाशों ने किडनैप कर सोना हड़पने का प्लान बनाया। एसपी सिटी का कहना है कि सभी कार सवार लोग सुरक्षित बचा लिए गए हैं। दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों की दो कारें बरामद की हैं। बदमाशों के साथियों को पता लगाकर सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुकदमे में जल्द जांच पूरी कर सख्त सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी। भागे बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का डीडवाना-कुचामन दौरा —जैन धर्म जीवन जीने की पूर्ण कला: मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीडवाना-कुचामन जिले के दौरे के दौरान जैन धर्म को जीवन...

विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जवाब — “दो साल में किए पूर्ववर्ती सरकार के पांच साल से अधिक कार्य”

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के जवाब में...

इस्लामाबाद में शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, 31 की मौत

भोपाल पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में...

More like this

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...

2.27 लाख लॉजिकल डिस्पेंसी वाले मतदाताओं की सुनवाई

भोपाल राजधानी भोपाल में मतदाता सूची में नाम, उम्र, पिता-पति के नाम से जुड़ी गड़बड़ियों...