9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्य'भगवान ने मुझे स्पेशल काम देकर गुजरात भेजा है...', पोस्टर विवाद को...

‘भगवान ने मुझे स्पेशल काम देकर गुजरात भेजा है…’, पोस्टर विवाद को लेकर केजरीवाल का BJP पर पलटवार

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज गुजरात के दौरे पर हैं. इसी बीच राजेन्द्र पाल गौतम से जुड़े विवाद को लेकर गुजरात में पोस्टर लग गए हैं. शपथ विवाद और गुजरात में लगे पोस्टर पर अरविंद केजरीवाल ने पलटवार करते हुए BJP पर निशाना साधा. केजरीवाल ने कहा कि जब से गुजरात आने का तय हुआ, इन्होंने जगह-जगह मेरे खिलाफ पोस्टर और होर्डिंग लगाए.

केजरीवाल ने कहा कि ये लोग मुझसे नफरत करते हैं. उस पोस्टर पर भगवान के खिलाफ़ अपशब्द लिखें हैं. भगवान का अपमान किया है. जिन लोगों ने पोस्टर लगाए हैं, वो मुझसे नफ़रत करने में इतने अंधे हो गए कि भगवान के खिलाफ़ अपशब्द लिख दिए.AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं धार्मिक आदमी हूं, हनुमान जी का कट्टर भक्त हूं. मुझ पर हनुमान जी की असीम कृपा है. केजरीवाल ने कहा कि मेरा जन्म श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन हुआ था. मुझे भगवान ने स्पेशल काम देकर भेजा है.

दरअसल, शनिवार की सुबह गुजरात के कई शहरों में सड़क किनारे केजरीवाल के पोस्टर लगे नजर आए. पोस्टर में केजरीवाल पर हिन्दू धर्म के अपमान का आरोप लगाया गया है. पोस्टर में केजरीवाल की टोपी वाली तस्वीर छपी है. ये पोस्टर अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट जैसे बड़े शहरों में लगाए गए हैं.दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम से जुड़ा विवाद गुजरात पहुंच गया है। पूरे गुजरात में हिंदू विरोधी केजरीवाल के पोस्टर लग गए हैं

 

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...