11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यट्रांसफर का इंतजार कर रहे कर्मचारियों अधिकारियों के लिए खुशखबरी! कानून मंत्री...

ट्रांसफर का इंतजार कर रहे कर्मचारियों अधिकारियों के लिए खुशखबरी! कानून मंत्री ने तबादलाें को लेकर बताया सरकारी प्लान

Published on

जोधपुर / जयपुर

प्रदेश में भजन लाल सरकार ने बीते दिनों विभिन्न विभागों में हजारों अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर किए। इस दौरान सरकार ने 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच ट्रांसफर से बैन हटाए थे। इधर, भजनलाल सरकार एक बार फिर कर्मचारियों को राहत दे सकती है। इसको लेकर कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने भी मीडिया में संकेत दिए है। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी, तो हम अप्रैल में और ट्रांसफर करेंगे।

ट्रांसफर को लेकर और मिलेगी कर्मचारियों को राहत!
भजनलाल सरकार की ओर से बीते दिनों हटाए गए बैन के बाद प्रदेश में 20 हजार से अधिक कर्मचारी और अधिकारियों के ट्रांसफर हए थे। इधर, कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए संकेत दिए कि यदि जरूरत पड़ी, तो हम अप्रैल महीने में भी ट्रांसफर करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी ने भी हमारी सरकार पर ट्रांसफर को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। बता दें कि इससे पहले स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भी गत दिनों मीडिया मेें कहा कि सरकार जरूरत पड़ी, तो और ट्रांसफर किए जा सकते है।

कांग्रेस शासन में शिक्षकों के ट्रांसफर में पैसे लेने के आरोप लगे
मीडिया से बातचीत के दौरान जोगाराम पटेल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी अंतर्कलह से भरी हुई है। इस दौरान जोगाराम ने गहलोत राज में उस वाकये को याद दिलाया, जिसमें तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत ने शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के सामने शिक्षकों से पूछा कि आपसे ट्रांसफर के लिए पैसे तो नहीं लेते? उन्होंने कहा कि हमने जो ट्रांसफर किए उस पर कोई आरोप नहीं है, जबकि पिछले राज मंे इस तरह के आरोप लगे है।

कांग्रेस से पूछो, कितने बेरोजगारों को नौकरिया दी हैं?
इस दौरान कानून मंत्री ने कांग्रेस से सवाल पूछा कि आपने 5 साल में कितने बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी? इसका खुलासा करें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 5 साल में चार लाख बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। उन्होंने दावा किया कि हमारी सरकार ने जो बजट घोषणा की, वह ऐतिहासिक बजट है। बजट पर वित्तीय स्वीकृतियां भी पूरी जारी हो चुकी है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this