11.3 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यUP : Google Map ने फिर दिया गच्चा! कार में तड़पकर मर...

UP : Google Map ने फिर दिया गच्चा! कार में तड़पकर मर गईं सिमरन और शिवानी, नैनीताल से वापस लौटते वक्त हादसा

Published on

मुरादाबाद:

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक हृदय विदारक सड़क हादसा हुआ है। यहां नैनिताल से वापस लौट रहे कार सवारों को कंटेनर ने जबरदस्त टक्कर मार दी। बताते है कि हादसे के दौरान कार में सवार चार लोग काफी देर तक कार का लाॅक बंद होने के चलते तड़पते रहे। हादसे में दो युवतियों की मौत हो गई है। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भिजवा दिया है।

पुलिस के मुताबिक थाना मूढापांडे क्षेत्र में नैनीताल से भ्रमण कर वापस घर लौट रहे चार कार सवारों की कार को सीमेंट की पाइप लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सिमरन (18 साल) और शिवानी (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि राहुल और संजू गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। भीषण हादसा बीती देर-रात तकरीबन 12 बजे के आसपास दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर हुआ था। जब कार सवार दिल्ली जानें के लिए कार को साइट से घुमा रहे थे तभी अचानक से एक ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

इस भीषण सड़क हादसे में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि कार चालक गूगल मैप के जरिए दिल्ली जाने का प्रयास में मुरादाबाद बाईपास की तरफ मुड़ते वक्त सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया और जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के दौरान कार में दो युवक और दो युवतियां कार लाॅक होने की वजह से बुरी तरह फंस गए। हादसे दोनों युवतियों की मौत हो गई है जबकि गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी सिटी मुरादाबाद कुमार राम विजय ने बताया कि वरना कार सवार चार लोग नैनिताल से हरियाणा के रोहतक वापस लौट रहे थे। जब उनकी वरना कार में ट्रक ने टक्कर मार दी तो उसमें सवार शिवानी और सिमरन नाम की दोनों युवतियों की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए है युवतियों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिए गए है। इधर गूगल मैप ऑन होने और साॅट कट रास्ता दर्शाने की वजह से कार राॅन्ग साइड चल रही थी इसको लेकर भी चर्चा है। हालांकि यह जांच का पार्ट है इसके बाद ही असली वजह सामने आयेगी।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this